Hanuman Chalisa

कबाड़ में फेंकी पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीरें, मच गया बवाल

Webdunia
रविवार, 24 जुलाई 2022 (14:44 IST)
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के कोसीकलां के बिजलीघर अधिकारियों द्वारा वहां लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की तस्वीरों को कबाड़ में फेंक देने का मामला सामने आया है। मामले पर बवाल मच गया। विद्युत वितरण ग्रामीण क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता प्रभाकर पांडेय ने घटना की पुष्टि की।
 
कोसीकलां बिजलीघर से मोदी-योगी की तस्वीरें कबाड़ में फेंके जाने के मामले की भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के साथ ही विद्युत मंत्री एके शर्मा से भी शिकायत की थी, जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता ई. प्रभाकर पांडेय को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया था।
 
पांडेय ने बताया कि कोसीकलां में नंदगांव रोड पर स्थित बिजलीघर का मुआयना करने पर शिकायत सही पाई गई। उन्होंने कहा कि पूछताछ करने पर पता चला कि वहां तैनात रहे उपमंडल अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता ने साफ-सफाई के दौरान कार्यालय में लगी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की तस्वीरों को उतरवाकर कबाड़ में रखवा दिया था। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी का स्थानांतरण हो चुका है।
 
उन्होंने बताया कि फिलहाल तस्वीरों को साफ करके पुन: उसी दीवार पर टांग दिया गया है और इस संबंध में एक रिपोर्ट ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री को भेजी जा रही है।
 
इससे पहले मथुरा नगर निगम के कूड़ा बटोरने वाले कर्मचारी की कूड़ा गाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें पाए जाने के बाद एक सफाईकर्मी की सेवा समाप्त कर दी गई थी जिसे बाद में बहाल कर दिया गया था। (इनपुट भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख