Hanuman Chalisa

बागपत : 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत, पुलिस ने 4 घंटे में केस को सुलझाया, पड़ोसी गिरफ्तार

हिमा अग्रवाल
रविवार, 25 जुलाई 2021 (23:22 IST)
उत्तरप्रदेश के बागपत जिले से दिल को झकझोरने देने वाली खबर आ रही है। यहां 6 साल की मासूम के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए 4 घंटे में ही केस को सुलझा दिया। इस पूरे घटनाक्रम को पड़ोस में रहने वाले शख्स ने अंजाम दिया है। 
 
बागपत जिले की बड़ौत तहसील क्षेत्र स्थित बड़ौली गांव में 6 साल की मासूम को खाली घर में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। घटनास्थल पर अबोध बच्ची का शव चीख-चीखकर गवाही दे रहा है कि उसने वहशी से बचने के लिए जमकर संघर्ष किया, लेकिन इस संघर्ष में न तो वह अपनी अस्मत बचा सकी और न ही जिंदगी। वारदात की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बेटी की हालत देखकर उनकी जान ही निकल गई। सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल पुलिस ने मासूम का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।
 
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के खाली घेर में जहां 6 साल की बच्ची का शव मिला है, वहां पर कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा था। अबोध का शव घेर में पड़ा है। इसकी सूचना गांव के ही एक युवक ने मृतका के परिजनों को दी थी। पुलिस ने सूचना देने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और मिले साक्ष्यों के आधार पर पड़ोस में रहने वाले संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना पर परिजनों व ग्रामीणों ने जमकर विरोध और हंगामा किया। गांव के लोगों के गुस्से को देखते हुए वहां पुलिस तैनात कर दी गई है।
 
बागपत एसपी बागपत अभिषेकसिंह का कहना था कि प्रथम दृष्टया बालिका के साथ शारीरिक शोषण की आशंका लग रही है और माथे पर चोट की बात भी सामने आई है। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के.लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। मृतका के माथे पर चोट के निशान थे और उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था।
 
अबोध के साथ रेप करके मौत के घाट उतारने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाला संदीप था। इस अबोध बच्ची को यह यह नहीं पता था कि जिसे वह अंकल कहती है, वही उसके साथ खिलवाड़ करके जान ले लेगा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल प्रभाव से साक्ष्यों के आधार पर संदीप को गिरफ्तार कर.लिया है और उसके खिलाफ आईपी की धारा 302/ 376A/376B IPC व 5M/6 पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात राज्यसभा की 4 सीटों के लिए अधिसूचना जारी, जानिए कब तक भर सकते हैं नामांकन

महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की कथा पर विवाद : कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, कहा- 'अब बिना प्रमाण नहीं कहूंगा कोई बात'

शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट का विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

LIVE: शभेंदु सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ

आज से गुजरात सहित पूरे देश में डिजिटल जनगणना शुरू, जानें कौन से 4 नए सवाल पूछे जाएंगे?

अगला लेख