Hanuman Chalisa

पुलिस की वर्दी पहनकर लूटते थे यात्रियों का सामान, गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 16 जुलाई 2023 (11:13 IST)
Mathura News : राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने दिल्ली से झांसी के बीच की रेलगाड़ियों में मध्‍य प्रदेश पुलिस के आरक्षी की वर्दी पहनकर यात्रियों का सामान लूटने और चुराने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्‍जे से तीन लाख रुपये के सोने के आभूषण, मध्य प्रदेश पुलिस के जवान की वर्दी और फर्जी पहचान पत्र बरामद किए गए हैं।
 
जीआरपी के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा कि शनिवार को पकड़े गए आरोपियों में गिरोह के सरगना लोकेश सिंह के अलावा उसके दो साथी आकाश सिंह और अनिल शामिल हैं। लोकेश मथुरा के फरह क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि आकाश और अनिल फिरोजाबाद के फरिहा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
 
उन्‍होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर और विधिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
 
अहमद के अनुसार, लोकेश, आकाश और अनिल को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 व 5 के बीच से पकड़ा गया, जहां वे अगली वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
 
जीआरपी अधिकारी ने बताया कि ये शातिर लुटेरे अक्सर दिल्ली से झांसी के बीच चलने वाली ट्रेन के वातानुकूलित और शयनयान कोच में चढ़ जाते थे, जिसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस के सिपाही की वर्दी पहना लोकेश सोते यात्रियों के पास जाकर उनके आभूषण व नकदी आदि पर हाथ साफ कर बाकी सदस्यों को दे देता था, जो उसे अन्य डिब्बों में गुप्त जगहों पर छिपा देते थे या दूसरे साथियों को सौंप देते थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी पर भड़के राहुल गांधी, दावे 'विश्वगुरु' के पर एक परीक्षा ढंग से नहीं करा सकते!

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

अगला लेख