Hanuman Chalisa

प्रियंका का भाजपा नेताओं से सवाल, क्या आप अपराधी के साथ खड़े इस विधायक के साथ हैं...

Webdunia
रविवार, 18 अक्टूबर 2020 (11:04 IST)
लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की महासचिव और उत्‍तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने लखीमपुर खीरी जिले के एक थाने में भाजपा विधायक और उनके बेटे द्वारा आधी रात को कथित बवाल किए जाने को लेकर रविवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर निशाना साधा।
 
प्रियंका ने टि़वटर पर मुख्‍यमंत्री से सवाल किया,  ‘क्‍या यूपी के सीएम बताएंगे कि यह किस मिशन के तहत हो रहा है। बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ।' इसके साथ ही उन्होंने लखीमपुर खीरी जिले के एक थाने में भाजपा विधायक और उनके बेटे द्वारा ‘बवाल’ की खबर भी साझा की है।
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को टैग कर पुछा कि क्या आप अपराधी के साथ खड़े इस विधायक के साथ हैं? यदि नहीं तो अब तक यह बीजेपी में क्यों बना हुआ है?
 
उन्होंने सवाल किया कि बलिया की घटना में बीजेपी सरकार किसके साथ खड़ी है? खबरों के अनुसार अफसरों के सामने हत्या करने के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में था मगर वह फरार हो गया। अभी तक पकड़ा नहीं गया। बीजेपी विधायक खुलकर आरोपी के साथ खड़ा है।
 
इससे पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नवरात्र पर्व पर शनिवार को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए अभियान 'मिशन शक्ति' की शुरूआत की थी।
 
प्रियंका के ट़वीट पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के उपाध्‍यक्ष और विधान परिषद सदस्‍य विजय बहादुर पाठक ने कहा, 'उत्‍तर प्रदेश में अपनी सक्रियता बनाने के लिए प्रियंका गांधी राज्य की घटनाओं को लेकर सरकार पर हमलावर हैं, लेकिन जिस तरह से महिला सशक्‍तीकरण और राज्‍य में विकास की रूपरेखा और बेरोजगारों को रोज़गार देने का काम हो रहा है, उस पर उनकी नजर नहीं जाती है।‘ 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली में आज से फायर सेफ्टी अभियान, लवकेश बजाज की कोर्ट में पेशी

बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: अस्पताल के ICU में लगी आग से 5 मरीजों की मौत, तड़पते मरीजों को छोड़ भागा स्टाफ

Top News 4 June : मुजफ्फरपुर अस्पताल में भीषण आग, केरल में मानसून की एंट्री; ईरान-इजराइल मुद्दे पर ट्रंप को झटका

Cockroach Janata Party की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर किया यह बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत को भी तैयार

MP में जल्द लागू होगा UCC! CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले होगी शुरुआत

अगला लेख