Hanuman Chalisa

हैवानियत! मथुरा में बच्ची के शव के साथ दुष्कर्म...

Webdunia
बुधवार, 2 दिसंबर 2020 (16:46 IST)
मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 26 नवम्बर की शाम लापता हुई 8 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि बच्ची के शव के साथ भी दुष्कर्म किया गया था।
 
वृंदावन में छटीकरा रोड पर स्थित बहुमंजिला पार्किंग के पास सुनरख गांव के जंगल में 27 नवंबर की सुबह बालिका का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने वहां अक्सर घूमते देखे गए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और बच्ची के परिजनों ने भी उस पर शक जताया था।
 
पुलिस अधीक्षक (शहर) उदय शंकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के यौनांग में सामान्य से ज्यादा चोटें हैं और बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक शव के साथ भी दुष्कर्म किया गया।
 
उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है, इसलिए इसका साइको टेस्ट कराया जाएगा। इस मामले में मंगलवार को बालिका के परिजन धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हैं और जब तक अन्य आरोपियों को नहीं पकड़ा जाएगा, वे धरना समाप्त नहीं करेंगे।
 
पीड़ित परिवार के घर के आसपास पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। पुलिस अधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर परिजनों से वार्ता कर रहे हैं और पकड़े गए आरोपी की गतिविधियों की जानकारी भी परिजनों को दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इस मामले की जटिलताओं को हल करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख