Hanuman Chalisa

RSS की बैठक में मजदूरों और किसानों के लिए काम पर जोर

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (16:01 IST)
कानपुर। कानपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की दो दिवसीय बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों के साथ ही मजदूरों और किसानों के लिए काम करने पर जोर दिया गया है। 
 
संघ के सूत्रों ने कहा कि पहले दिन की बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने लॉकडाउन के दौरान कानपुर में किए गए सेवाकार्यों की जानकारी होने पर सर संघचालक ने सेवा कार्यों की दृष्टि से कानपुर के कार्यों की सराहना की और कहा की संघ के अतिरिक्त समाज में कई सामाजिक संगठनों मठ, मंदिरों, गुरुद्वारों ने सेवा कार्य किए हैं। यह एक बहुत बड़ी सज्जन शक्ति समाज में उभर कर सामने आई है। संघ के कार्यकर्ताओं को ऐसी सज्जन शक्ति से संपर्क में रहना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कालखंड का प्रभाव अभी भी है। प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की दृष्टि से काम करना है। शहरी क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए तथा ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के लिए कार्य करना है। आत्मनिर्भरता का भाव समाज में उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को यह स्मरण रहना चाहिए कि हमने यह कार्य प्रचार के लिए नहीं किया है।
 
गौरतलब है कि बुधवार देर रात दो दिवसीय बैठक में शामिल होने दिल्ली से कानपुर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिविल लाइंस स्थित क्षेत्र संघ चालक के आवास पर ले जाया गया था, जहां पर दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक के समापन के बाद मोहन भागवत 12 सितंबर को कानपुर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan की उड़ जाएगी नींद, चीन हो जाएगा बेचैन, पुतिन ने भारत को दिया ऐसा ऑफर, अमेरिका भी हैरान

'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- प्रकृति के बिना हमारी जीवन शैली अधूरी

श्री विजयपुरम-3 बनेगा भारत का गेमचेंजर, अंडमान सागर में मिला गैस का भंडार, पेट्रोलियम मंत्री ने क्या बताया

'माफिया को चुनकर भेजोगे तो गरीबों का खून चूसेगा', बलरामपुर में CM योगी का विपक्ष पर निशाना

Ayodhya में बन रहा 93.75 करोड़ का अत्याधुनिक VVIP गेस्ट हाउस, रामकथा पार्क के पास मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अगला लेख