Hanuman Chalisa

UP : बुर्के की आड़ में पनप रहा है आतंकवाद और फर्जीवाड़ा, संगीत सोम ने फिर दिया विवादित बयान

हिमा अग्रवाल
शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 (21:19 IST)
भाजपा के फायरब्रांड नेता और सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बुर्के की आड़ में आतंकवाद और फर्जीवाड़ा पनप रहा है। संगीत सोम ने नारी सशक्तिकरण के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने करीब 1000 महिलाओं को दिवाली उपहार वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कई राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर तीखे बयान दिए है।
ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाला चंद घंटों में गिरफ्तार, CM डॉ. यादव बोले- महिला सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
संगीत सोम ने कहा कि बुर्के की आड़ में आतंकवाद और फर्जीवाड़ा पनप रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मुस्लिम महिलाएं विदेश यात्रा या हज यात्रा के दौरान अपना चेहरा दिखा सकती हैं तो वोट देने के समय चेहरा क्यों छिपाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वे चुनाव आयोग से औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे ताकि मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
ALSO READ: चिकोटी काटी, कोहनी मारी, Nitin Gadkari के सामने लड़ पड़ीं 2 महिला अधिकारी, वीडियो वायरल
विपक्षी नेताओं पर हमला बोलते हुए सोम ने कहा कि तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और राहुल गांधी को सिंदूर का सम्मान नहीं पता, इन्हें सिर्फ बुर्के की जानकारी है। वहीं ये नेता भारत देश की संस्कृति और महिलाओं के सम्मान को समझने में नाकाम हैं। 
ALSO READ: UP : सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, कॉम्‍पलेक्‍स की 22 अवैध दुकानें ध्वस्त, मायूस नजर आए व्यापारी
बिहार चुनाव को लेकर विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कि एनडीए की तरफ से नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद के चेहरा हैं। उन्होंने भरोसा है कि बिहार की जनता एनडीए की नीतियों पर विश्वास करती है, जिसके चलते वह एनडीए को बहुमत देगी।
 
संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर भी पलटवार किया। आजम खान के हालिया बयान दिया था कि जो दीया जला सकते हैं वो कुछ भी जला सकते हैं, इस टिप्पणी संगुत सोम ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आजम खान इस पर तो नहीं बोलेंगे कि जो बकरे की गर्दन काट सकता है, वो किस-किस की गर्दन काट सकता है।
 
हलाल सर्टिफिकेट के मुद्दे पर भी सोम ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हलाल सर्टिफिकेट से प्राप्त धनराशि आतंकवाद के वित्त पोषण में उपयोग की जाती है, इसलिए इस व्यवस्था को तुरंत बंद किया जाना चाहिए।  कार्यक्रम के दौरान संगीत सोम ने महिलाओं से अपील की है कि अपनी शक्ति को पहचानें और नारी सशक्तीकरण में महिलाएं अग्रणी हैं और राष्ट्र की असली शक्ति हैं। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिया है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान मिल सकता है, सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है, पूर्व की सरकारों में महिलाओं को उचित सम्मान नही मिला है, जिसकी वे असली हकदार थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली होटल अग्निकांड : लवकेश बजाज 4 दिन की पुलिस रिमांड में

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: एक पेड़ की कीमत कितनी बड़ी? जानिए इसके 8 अनमोल फायदे

प्रकृति के साथ आत्मीयता: पर्यावरण संरक्षण का पहला कदम

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, देश की विदेश नीति को कंट्रोल कर रहा है अमेरिका

LIVE: दिल्ली होटल फायर केस में साकेत कोर्ट का बड़ा फैसला, 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लवकेश बजाज

अगला लेख