Hanuman Chalisa

खुदाई में मिले शिवलिंग के आकार के तीन पत्थर, लिपटा हुआ था नाग नागिन का जोड़ा

अवनीश कुमार
मंगलवार, 8 नवंबर 2022 (15:00 IST)
कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बीते करीब एक वर्ष से एस्केलेटर व पैदल पुल निर्माण का काम चल रहा है। इस दौरान लोहे के एंगल लगाने के लिए खोदाई की जा रहा थी। खुदाई के दौरान मलबा हटाते ही नीचे एक के बाद एक तीन शिवलिंग दिखाई दिए। जिसके बाद खुदाई का काम रुक गया और शिवलिंग मिलने की खबर आग की तरह  स्टेशन पर फैल गई और देखते ही देखते लोग इकट्ठा होने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने दावा किया कि शिवलिंग से नाग और नागिन का जोड़ा भी लिपटा हुआ था।
 
इस दौरान मौके पर पहले से मौजूद लोगों ने बताया कि शिवलिंग से नाग और नागिन का जोड़ा भी लिपटा हुआ था। खुदाई के बाद शिवलिंग दिखने वाले पत्थर बाहर आए तो उनसे लिपटे नाग-नागिन को फन ऊंचा करते देखा गया। इसके बाद नाग नागिन फिर वापस मिट्टी के अंदर कहीं चले गए। वो कहां गए इसका पता नहीं चल सका।
 
वही शिवलिंग मिलने की जानकारी होते ही तत्काल मौके पर रेलवे के अधिकारी भी पहुंच गया। हर प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में रेलवे अधिकारियों को यह जानकारी मिली थी शिवलिंग प्राचीन हैं, जो ब्रिटिशकाल या उससे पहले के प्रतीत हो रहे हैं। यह भी संभव है कि यहां पर कोई शिव मंदिर रहा होगा, जो रेलवे स्टेशन बनाए जाते समय दब गया होगा।
 
वही पूरे मामले को लेकर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के उपमुख्य यातयात प्रबंधक आशुतोष सिंह ने बताया कि खुदाई में मिले पत्थर शिवलिंग हैं या नहीं इसकी जांच कराएंगे। इसको लेकर पुरातत्व विभाग को भी पत्र लिखकर जानकारी दी जा रही है। पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी कह पाना संभव होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख