गर्मी भगाने के लिए बंदर भी ले रहे है ठंडा पेय, एनर्जी ड्रिंक पीते हुए वीडियो वायरल

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 24 मई 2024 (09:54 IST)
heat in sitapur : मई माह में गर्मी के सितम ने आमजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है, दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचने के चलते लोग घरों में कैद है। सूर्य की तपिश इंसानों को ही नही बल्कि बेजुबान जीवों पर भी असर प्रभाव डाल रही है। इंसानों की तरह पशु-पक्षी भी गर्मी से निजात पाने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं।
ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए बंदर का एनर्जी ड्रिंक पीते हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। 
 
आप सभी लोगों ने बंदर को उछल-कूद करते हुए देखा होगा। आए दिन ऐसे किस्से भी सुनने को मिलते है कि बंदर हाथ से सामान का थैला खींच भाग गया, चश्मा या मोबाइल ले गया। ALSO READ: Weather Update: देश के कई राज्यों में तापमान 47 से 48 डिग्री के पार पहुंचा, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट
 
आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखा रहें है जिसमें बंदर गर्मी से निजात पाने के लिए ठंडा एनर्जी ड्रिंक पी रहा है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित श्याम नाथ मंदिर के बाहर का बताया जा रहा है।
 
इस वीडियो में मानव की तरह व्यवहार करने वाले बंदर ने हाथ में लाल रंग के ड्रिंक की बोतल थाम रखी है। वह बोतल को मुंह में लेकर कुछ घूंट भरता और फिर हाथ में पकड़ लेता। यानी यह जीव भी मजे लेकर ठंडा पीकर गर्मी भगा रहा है।
 
हालांकि बंदर की गिनती सबसे फुर्तीला, समझदार और शरारती जीव में होती है। मनोविज्ञान में मानव व्यवहार को परखने के लिए अधिकतर प्रयोग बंदर पर ही हुए है, वही आदि मानव को प्राणियों का वंशज कहा जाता है। सोशल मीडिया पर छाएं इस वीडियो में मानव की तरह ही बंदर का व्यवहार प्रदर्शित हो रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

UP : महिला से दुष्कर्म की कोशिश और हत्या मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

भारतीय नौसेना ने बचाई जहाज चालक दल के 3 घायल सदस्यों की जान

यूपी में मंदिर के बाहर गोवंश का सिर मिला, पुलिस ने स्थिति को संभाला

यूपी में भाजपा विधायक गुर्जर का आरोप, सरकारी खजाने को लूट रहे हैं अधिकारी

मणिपुर के राहत शिविर में 9 वर्षीय बच्ची मृत मिली, दुष्कर्म की आशंका

अगला लेख