Hanuman Chalisa

Sambhal Violence : सपा का 15 सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा संभल, पार्टी हाईकमान को सौंपेगा हिंसा की रिपोर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 29 नवंबर 2024 (22:03 IST)
Sambhal violence case : उत्तर प्रदेश के संभल में विवादित जामा मस्जिद परिसर में सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा से संबंधित जानकारी लेने के लिए समाजवादी पार्टी (SP) का 15 सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को संभल जाएगा। प्रतिनिधिमंडल वहां हुई हिंसा की विस्तृत जानकारी लेकर रिपोर्ट पार्टी प्रमुख को सौंपेगा। संभल में जामा मस्जिद के पहली बार किए गए सर्वेक्षण के बाद से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है।
 
सपा की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को संभल जाएगा और वहां हुई हिंसा की विस्तृत जानकारी लेकर रिपोर्ट पार्टी प्रमुख को सौंपेगा।
ALSO READ: संभल हिंसा मामला : सपा सांसद ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, बोले- सर्वे करवाने वाले अमन शांति के दुश्मन
वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि दो दिसंबर को संभल मामले की जानकारी हासिल करने के लिए कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल वहां जाएगा। संभल में अदालत के आदेश पर 19 नवंबर को जामा मस्जिद के पहली बार किए गए सर्वेक्षण के बाद से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है। अदालत ने यह आदेश जिस याचिका पर दिया उसमें दावा किया गया है कि जिस जगह पर जामा मस्जिद है वहां पहले कभी हरिहर मंदिर था।
 
गत 24 नवंबर को मस्जिद का दोबारा सर्वेक्षण किए जाने के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में चार लोगों की मौत हो गई थी तथा 25 अन्य घायल हुए थे। सपा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रदेश अध्यक्ष पाल का पत्र साझा किया, जिसमें कहा गया है कि सपा प्रमुख के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल 30 नवंबर को संभल जाएगा और हिंसा की विस्तृत जानकारी लेकर रिपोर्ट उन्हें सौंपेगा।
ALSO READ: संभल मस्जिद सर्वे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश, निचली अदालत न ले कोई एक्शन
इस प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद हरेंद्र मलिक, रुचि वीरा, इकरा हसन, जियाउर्रहमान वर्क और नीरज मौर्य को शामिल किया गया है। इसके अलावा विधायक कमाल अख्तर, रविदास मेहरोत्रा, नवाब इकबाल महमूद और पिंकी सिंह यादव समेत सपा के कुल 15 लोगों को शामिल किया गया है।
 
इसके पहले हिंसा की निष्पक्ष जांच का पुलिस महानिदेशक से आश्वासन मिलने पर समाजवादी पार्टी ने अपने प्रतिनिधिमंडल का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया था। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मंगलवार को कहा था कि पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार से बातचीत के बाद पार्टी ने संभल का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया है।
ALSO READ: काशी, मथुरा, संभल और अजमेर की दरगाह, कहां रुकेगा ये सिलसिला?
उन्होंने कहा था, संभल के लिए रवाना होना था, लेकिन इस बीच मेरी पुलिस महानिदेशक से बातचीत हुई। हमने उनसे कहा कि हमारे लोगों को फंसाया जा रहा है, यहां तक कि जो लोग वहां मौजूद नहीं थे, उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसलिए पुलिस महानिदेशक ने मुझे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच का आश्वासन दिया है।
 
पांडेय ने कहा, उन्होंने मुझे अगले तीन दिन तक वहां नहीं जाने को कहा और उसके बाद हम वहां जा सकते हैं। उन्होंने मुझे निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। इसलिए उनके आश्वासन और आग्रह के बाद हमने यहीं रुकने का फैसला किया है। संभल जिला प्रशासन ने जिले में निषेधाज्ञा लागू कर रखी है और 30 नवंबर तक वहां बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तनाव के बीच ट्रंप का दावा- शी मुझे गले लगाएंगे, चीन ने ईरान को हथियार न देने का वादा किया, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा अपडेट

ट्रंप ने कहा- ईरान युद्ध खत्म होने के बाद तेल के दामों में आएगी भारी गिरावट

350 वीडियो, 180 लड़कियां, शोषण और ब्‍लैकमेलिंग, 19 साल के मोहम्मद अयाज ने मुंबई से पुणे तक कर दिया खौफनाक कांड

परिसीमन पर 5 बड़े बयान : स्टालिन से सोनिया गांधी तक किसने क्या कहा, उत्तर-दक्षिण विवाद क्यों गरमा रहा है?

क्‍या युवाओं में लग रही जॉम्‍बी ड्रग की लत, जानिए कितना खतरनाक है ये ट्रेंड, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स?

सभी देखें

नवीनतम

Priyanka Gandhi : नारी वंदन बिल पर लोकसभा में बोलीं प्रियंका गांधी- सावधान हो जाइए नहीं तो पकड़े जाएंगे

पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी आमिर हमजा पर हमला, भारत में हुए कई हमलों का है मास्टरमाइंड, हाफिज सईद से क्या है कनेक्शन?

LIVE: लोकसभा में पीएम मोदी बोले, महिलाएं पंचायत से पार्लियामेंट आना चाहती है

TCS नासिक केस में HR निदा खान फरार, अब तक क्या क्या खुलासे हुए

'शहंशाह ने गरीबों की मोहब्बत का उड़ाया मजाक', ओवैसी ने इस तरह किया महिला आरक्षण बिल का विरोध

अगला लेख