Hanuman Chalisa

बस की चपेट में आया किशोर, चालक को लोगों ने पीटा और वाहन क्षतिग्रस्त

Webdunia
शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 (11:15 IST)
मुजफ्फरनगर (उप्र)। खाई खेड़ा गांव में 16 साल का एक किशोर बस की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस चालक को कथित तौर पर पीट दिया और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि किशोर की पहचान मोनू के रूप में हुई है और यह घटना शुक्रवार को काकरौली पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि गुस्से में स्थानीय लोगों ने मोरना-जनसाथ मार्ग को बंद कर दिया और प्रदर्शन किया।
ALSO READ: तमिलनाडु में भीषण सड़क दुर्घटना, कंटेनर लॉरी से टकराई बस, 19 लोगों की मौत
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की। कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद लोग सड़क से हटे। प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

अगला लेख