नोएडा में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से तनाव, 6 लोग गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 7 जून 2021 (12:33 IST)
नोएडा। नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव में धार्मिक स्थल पर पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि गांव रामपुर माजरा में शनिवार रात कुछ लोगों ने एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाकर तोड़फोड़ किया। घटना में कुछ लोगों को चोट आई थी।

ALSO READ: बांदा जेल से कैदी फरार, मचा हड़कंप
 
उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना दनकौर पुलिस ने सौरव, देव, राजू, सुनील, अमित सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान यह पता चला कि गांव की एक महिला और युवक के बीच पशुओं का चारा खरीदने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों में मारपीट भी हुई।
 
हालांकि बाद में कुछ लोगों ने दोनों के बीच सुलह करा दिया। लेकिन घटना की जानकारी मिलने पर महिला पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और धार्मिक स्थल पर हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी और पुलिस बल को तैनात किया गया है। हालात अब नियंत्रण में है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections : मतदान के आंकड़े 48 घंटे के भीतर जारी करने की मांग, Supreme Court ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

बिभव ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया यह आरोप...

वैवाहिक बलात्कार : नए कानून को लेकर याचिका पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब

अगला लेख