Hanuman Chalisa

ट्रैक्टर ट्रॉली पर गिरा स्कूल का गेट, 3 मजदूरों की मौत, 3 घायल अस्पताल में भर्ती

Webdunia
बुधवार, 21 नवंबर 2018 (14:54 IST)
फाइल फोटो

उन्नाव (उत्तर प्रदेश)। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गंगा कटरी सकतपुर गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली पर एक स्कूल का कांक्रीट गेट गिरने से ट्रॉली पर सवार तीन मजदूरों की दबकर मौत हो गई। तीन अन्य घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक अष्‍ठ भुजा प्रसाद सिंह ने बुधवार को बताया कि राधा कृष्ण शिव प्रसाद दास इंटर कॉलेज के बाहर एक स्‍वागत गेट बना हुआ था। मंगलवार देर रात पुआल लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर चालक इसी गेट से निकल रहा था। मेन गेट के ऊपरी हिस्‍से में ट्रॉली फंस गई। ट्रैक्टर चालक द्वारा मेन गेट में फंसी ट्रॉली को आगे-पीछे करने में गेट का ऊपरी हिस्‍सा टूटकर ट्रॉली पर गिर गया।

घटना के समय ट्रॉली पर छह मजदूर सवार थे। सिंह के मुताबिक सभी मजदूर गेट के मलबे और पत्थरों के नीचे दब गए। चीखने-चिल्‍लाने पर आसपास उपस्थित लोगों ने पत्‍थर में दबे लोगों को काफी मशक्‍कत से बाहर निकाला।

सिंह ने बताया कि ट्रॉली पर सवार रोशन (50) और सर्वेश (30) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल अजय विश्वकर्मा (20) की लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्‍ते में मौत हो गई। तीन अन्य घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख