Unnao case : प्रियंका का बड़ा आरोप, आरोपियों का भाजपा से कनेक्शन

Webdunia
शनिवार, 7 दिसंबर 2019 (14:05 IST)
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को आरोप लगाया है कि उन्नाव कांड में शामिल आरोपियों को इसलिए बचाया जा रहा है क्योंकि उनका भाजपा से कनेक्शन है। 
 
उन्होंने कहा कि पीड़िता का पूरा परिवार पिछले एक साल से लगातार परेशान है। मैंने सुना है कि इस मामले में शामिल लोगों का भाजपा से संबंध है। इसलिए उन्हें बचाया जा रहा है। गांधी ने कहा कि राज्य में अपराधियों में कोई डर नहीं है। 
ALSO READ: उन्नाव बलात्कार पीड़िता के पिता बोले- हैदराबाद की तरह हो आरोपियों का एनकाउंटर, दौड़ा-दौड़ाकर मारी जाए गोली
प्रियंका ने आज पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि यूपी में अपराध के लिए कोई स्थान नहीं है, लेकिन जिस तरह की घटनाएं घटित हो रही हैं उन्हें देखकर लगता है कि राज्य महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। 
 
उल्लेखनीय है कि उन्नाव की गैंगरेप पीड़िता की शुक्रवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। आरोपियों ने दुष्कर्म पीड़िता को उस समय जला दिया था, जब वह कोर्ट में पेशी पर जा रही थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

ओपन मैरिज, सेक्‍स की डिमांड, वेश्‍यावृत्ति और अफेयर, ऐसी है 1.3 बिलियन डॉलर के इस हाईप्रोफाइल केस की कहानी

कौन हैं पूर्व IPS शिवदीप लांडे, बिहार में बनाई नई राजनीतिक पार्टी

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

देशभर में लागू हुआ Waqf कानून, पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव और आगजनी, पुलिस ने छोड़ी आंसूगैस, लाठीचार्ज

EPFO में खुद जनरेट कर सकते हैं UAN, सरकार की नई सुविधा, बस करना होगा यह काम

अब शुरू होगा ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप चीन से वसूलेंगे 104 प्रतिशत टैरिफ

क्या OBC ने छोड़ दिया है कांग्रेस का साथ, अधिवेशन में बोले राहुल गांधी

LIVE: साबरमती आश्रम में बेहोश हुए पी. चिदंबरम

सुशांत सिंह राजपूत केस की सच्चाई से CBI ने उठाया पर्दा

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

अगला लेख