Dharma Sangrah

पीएसी की नई महिला बटालियन बनी ‘ऊदा देवी बटालियन’, CM योगी और राजनाथ सिंह ने किया प्रतिमा का अनावरण

अवनीश कुमार
रविवार, 16 नवंबर 2025 (15:05 IST)
1857 के स्वतंत्रता संग्राम में वीरता का अमिट इतिहास रचने वाली वीरांगना ऊदा देवी पासी की स्मृति को अमर करते हुए लखनऊ के सेक्टर-19, वृंदावन कॉलोनी स्थित पासी चौराहा पर उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का उद्घाटन किया। बंदूक थामे वीर मुद्रा में स्थापित यह प्रतिमा जनता के बीच रोमांच और गर्व की भावना जगा रही है।
 
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऊदा देवी 1857 के स्वतंत्रता समर की सबसे साहसी महिला योद्धाओं में से एक थीं। उन्होंने 16 नवंबर 1857 को पीपल के पेड़ पर चढ़कर 36 अंग्रेज सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था, जिसने उस दौर में अंग्रेजी हुकूमत को हिला दिया था। 
ALSO READ: Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज नेमत
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बताया कि यूपी सरकार ने PAC की तीन नई महिला बटालियनों का गठन किया है और उनमें से एक का नाम वीरांगना ऊदा देवी के नाम पर रखा गया है। योगी ने कहा कि यह कदम न सिर्फ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा, बल्कि युवतियों में देशभक्ति की ऊर्जा भी भरेगा। 
 
उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार बिजली पासी किले के सौंदर्यीकरण और लाइट-एंड-साउंड प्रोजेक्ट को तेजी दे रही है, ताकि 1857 की ऐतिहासिक धरोहर को आधुनिक तकनीक के साथ जीवंत किया जा सके।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ऊदा देवी के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि इतिहास में कई महिलाओं की वीरता छिपा दी गई, लेकिन ऊदा देवी जैसी वीरांगनाएं भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष की रीढ़ रहीं। उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देती रहेगी।
 
प्रतिमा अनावरण के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की धुन, नारों की गूंज और लोगों की उमड़ी भीड़ ने इस अवसर को ऐतिहासिक बना दिया।
Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

सभी देखें

नवीनतम

UP : योगी जैसे CM की कल्पना मुश्किल, लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह

पीएसी की नई महिला बटालियन बनी ‘ऊदा देवी बटालियन’, CM योगी और राजनाथ सिंह ने किया प्रतिमा का अनावरण

Shimla : अवैध संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने पर 4 महिलाओं सहित 6 पर FIR

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज नेमत

आरके सिंह पर BJP का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

अगला लेख