UP Board Result 2023 : 12वीं में 75.52 फीसदी विद्यार्थी पास, महोबा के शुभ चापरा ने किया टॉप

Webdunia
मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 (14:28 IST)
UPMSP UP Board Result 2023: उत्तरप्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम को मंगलवार को घोषित किए गए। 12वीं परीक्षा में 75.52 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। परीक्षा में 83 फीसदी लड़कियां और 69.34 फीसदी लड़के उत्तीर्ण हुए। महोबा के शुभ चापरा कक्षा 12वीं में टॉप किया।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज चरखारी महोबा के छात्र शुभ ने कुल 97.80 प्रतिशत अंक किए। पीलीभीत के सौरभ गंगवार और इटावा की अनामिका 97.20 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 

ALSO READ: UPMSP UP Board Result 2023: सीतापुर की प्रियांसी सोनी रहीं UP 10th Board की टॉपर, देखें मेरिट लिस्ट
यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड के विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upresults.nic.in पर अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
 
12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई थी। इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 58 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया था।
 
यूपी बोर्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब बोर्ड ने 25 अप्रैल को ही अपने परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। 2021 में 31 जुलाई को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड के देवघर में दर्दनाक हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत

भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मिला जीवनदान, मौत की सजा रद्द

कैसे रेंगने वाले शहर में बदला बेंगलुरु

LIVE: संसद में आज भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, पीएम मोदी देंगे जवाब

हिमाचल के मंडी में बादल फटने से तबाही, 2 की मौत, घरों में घुसा मलबा

अगला लेख