Hanuman Chalisa

जरूरतमंद की मदद के लिए यूपी कांग्रेस ने लांच किया 'यूपी मित्र' चैट पोर्टल..

अवनीश कुमार
शनिवार, 9 मई 2020 (13:12 IST)
लखनऊ। कांग्रेस ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे उत्तर प्रदेश के मजदूरों और अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए 'यूपी मित्र' नाम का चैट पोर्टल का शुभारंभ किया है।इस पोर्टल को वैल्यूफर्स्ट नाम की एजेंसी ने तैयार किया है। वैल्यू फर्स्ट ने कांग्रेस पार्टी को यह सेवा निशुल्क उपलब्ध कराई है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने इसके लिए टेक्नोलॉजी पार्टनर वैल्यू फर्स्ट का आभार जताया है।
 
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि कोरोना महामारी में आम लोगों की मदद के लिए पार्टी ने यह चैट पोर्टल लांच किया है। इस चैट पोर्टल के जरिये आम लोगों की समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाएगा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी यथासंभव शिकायतकर्ताओं की मदद करेगी साथ ही साथ इन समस्याओं की सूची मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी ताकि सरकार भी आपदा में फंसे लोगों की मदद करे।
 
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कोरोना आपदा में कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता है कि हम हर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार रहें।पूरे प्रदेश में हम जगह जगह रसोईघर चला रहे हैं, गाज़ियाबाद, हापुड़, कानपुर, इलाहाबाद, लखीमपुर खीरी, लखनऊ समेत 17 जिलों में बना बनाया खाना जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जा रहा है।पूरे सूबे में हमारी जिला कमेटियां जरूरतमंद लोगों को राशन मुहैया करवा रहीं हैं। प्रदेश के बाहर जो मजदूर फंसे हैं, वहां भी मदद पहुँचाईं जा रही है।
 
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हम लोगों तक इस चैट पोर्टल का यह लिंक सोशल मीडिया,मैसेज और अन्य संचार माध्यमों से प्रचारित करेंगे ताकि लोगों की समस्याओं को जाना जा सके और मदद की जा सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

यूरोप में गर्मी का प्रकोप, 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, कई देशों में रिकॉर्ड टूटा, दर्जनों की मौत

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्‍मानित विभूतियों को दी शुभकामनाएं

अगला लेख