Hanuman Chalisa

डिप्टी सीएम मौर्य से मिलने पहुंचे दिव्यांग से दुर्व्यवहार, पुलिस ने टांगकर एक तरफ पटक दिया

Webdunia
शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 (15:34 IST)
सुल्तानपुर। यूपी पुलिस किसी न किसी मामले में सुर्खियों में रहती ही है। ताजा मामला एक दिव्यांग को लेकर है। 
सुल्तानपुर में गुरुवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलने एक दिव्यांग पहुंचा। पुलिस ने उसे मिलने से रोक दिया। जब वह नहीं माना तो पुलिस ने उसे टांगकर दूर किया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
 
इसका वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि एक दिव्यांग हाथ में तिरंगा लेकर बैठा है। पुलिस उसे जाने के लिए कह रही है लेकिन वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलने की जिद पर अड़ा रहा। जब वह नहीं माना तो पुलिस से उसे टांगकर हटाया।
 
​​​​​​शहर से कुछ दूरी पर स्थित कटावां गांव का जयसराज दोनों ही पैरों से दिव्यांग है। उसने बताया कि हमें ट्राइसिकल और दूसरी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। इसकी कई बार शिकायत भी कर चुका हूं जिसे अनसुना कर दिया गया। हमारे गांव में विकास नहीं हो रहा। हमको पता चला कि डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य विकास भवन में मीटिंग ले रहे हैं तो मैं पहुंच गया। गेट पर खड़े पुलिस वाले हमको जाने नहीं दिए।
 
9 सितंबर को जयसराज डीएम ऑफिस पहुंच गया था। यहां लगे बैरियर के पास वह बैठा रहा। जब अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार पांडे की गाड़ी वहां पहुंची तो उसने उनके वाहन के आगे जबरन बैरियर लगाकर वाहन को रोक दिया था। बाद में एडीएम के वाहन से उतरे सुरक्षाकर्मियों ने दिव्यांग जयसराज के हाथ से रस्सी छुड़ाकर वाहन को गेट के पार कराया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख