यूपी पुलिस का बड़ा बयान, गोरखपुर में गिरने से हुई कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत

Webdunia
गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (13:47 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत पुलिस की पिटाई से नहीं बल्कि गोरखपुर में गिरने से हुई थी।
 
उल्लेखनीय है कि कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में मौत हो गई थी। मनीष के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई में उसकी मौत हुई थी। पुलिस ने कमरे से खून साफकर सबूत मिटा दिए थे।
 
मनीष के परिजनों का आरोप है कि 6 पुलिस वाले मनीष के कमरे में घुसे थे, उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की। मनीष के शरीर पर चोट के निशान थे। 3 आरोपियों के नाम हटाने पर FIR दर्ज की गई। पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर की घटना पर कड़ा रुख दिखाया। सीएम ने दोषी पाए जाने पर पुलिसवालों की बर्खास्ती के आदेश दिए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश ने इस मामले में हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग की।
 
बुधवार को शव घर पहुंचने के बाद पुलिस कमिश्नर असीम अरुण और एडीएम सिटी अतुल कुमार आर्थिक सहायता के तौर पर 10 लाख रुपये का चेक देने पहुंचे तो पत्नी मीनाक्षी का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने चेक लेने से इनकार करते हुए कहा कि उसके बेगुनाह पति की पुलिस वालों ने पीट पीटकर निर्ममता से हत्या की है। दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के बजाए हत्या का सौदा करने आए हैं।
 
आप नेता संजय सिंह ने भी इस मामले में ट्वीट कर कहा, ये आदित्यनाथ सरकार के अधिकारी हैं। कह रहे हैं 'FIR न लिखवाओ वरना सालों साल केस चलेगा।' SP महोदय खुद मान रहे हैं 'पुलिसवालों का पहले से कोई झगड़ा तो था नहीं' मतलब साफ़ है की एक निर्दोष व्यक्ति की बिना किसी जुर्म के हत्या कर दी गई। तो FIR क्यों नही? न्याय कैसे मिलेगा?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

अंग्रेजी नहीं आती तो पद कैसे संभालेंगे, हाईकोर्ट ने ADM से क्‍यों किया यह सवाल?

UP : आगरा में अवैध धर्मांतरण का मामला, इन 2 पाकिस्‍तानी नागरिकों से क्‍या है कनेक्‍शन

लोकसभा में सोमवार से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, 16 घंटे समय निर्धारित

सरकार के निकम्मेपन और माफियाओं के गठजोड़ के कारण रद्द होती हैं परीक्षाएं : राहुल गांधी

Weather Update : ओडिशा में बाढ़ की चेतावनी जारी, 3 जिलों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश

अगला लेख