Hanuman Chalisa

कोरोना के साए में आज UPTET-2021 की परीक्षा

Webdunia
रविवार, 23 जनवरी 2022 (08:15 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार को 2 पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी-टीईटी (UPTET-2021) की परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा समय से आधे घंटे पूर्व पंहुचना होगा।
 
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। प्राथमिक स्तर की परीक्षा 2532 केंद्रों पर होगी, जिसके लिए 1291628 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। 
 
वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 तक होगी। उच्च प्राथमिक स्तर की इस परीक्षा के लिए 873553 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जो 1733 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज की बसों में यात्रा मुफ्त की गई है।
 
सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने, मास्क, थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं परीक्षा कार्य में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारियों को स्मार्टफोन रखने की मनाही है। केवल केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट कैमरा रहित की-पैड वाला मोबाइल प्रयोग कर सकेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि यूपीटीईटी परीक्षा 28 नवम्बर 2021 को थी। सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने की वजह पहली पाली शुरू होने के कुछ देर बाद ही परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा,सरकार का दावा- महिलाओं को अधिकार दिलाकर ही रहेंगे

खुल गया होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी विदेश मंत्री का बड़ा ऐलान, ऐसे जहाज कर सकेंगे पार

दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

कैसे खुलेंगे नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात के दरिंदगी के राज, मुख्य गवाह की सड़क हादसे में मौत, हादसा या साजिश

TCS में HR मैनेजर निदा खान ब्रेनवॉश और धर्म परिवर्तन में एक्सपर्ट, वकील ने कोर्ट से कहा- प्रेग्नेंट है, मांगी जमानत

सभी देखें

नवीनतम

सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 5 हथियारबंद बदमाश 10 किलो सोना और 20 लाख कैश लूटकर फरार, स्पेशल विमान से पहुंचे DGP कैलाश मकवाना

TET मामले पर सक्रिय CM डॉ. मोहन यादव, सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका, शिक्षकों के हित में बड़ा कदम

संभल में बड़ी कार्रवाई, ग्राम सभा जमीन से हटे अवैध कब्जे, लैंड बैंक बढ़ाने में जुटी योगी सरकार

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, बोले- हर शिकायत का होगा त्वरित समाधान

महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा,सरकार का दावा- महिलाओं को अधिकार दिलाकर ही रहेंगे

अगला लेख