Hanuman Chalisa

BJP के सौगात-ए-मोदी कार्यक्रम को लेकर क्या बोलीं मायावती

भाजपा ने अल्पसंख्यकों से जुड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम शुरू किया जिसकी शुरुआत महिलाओं के लिए खाद्य सामग्री और कपड़ों से युक्त किट के वितरण से हुई।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 26 मार्च 2025 (15:20 IST)
Sougaat-e-Modi program:  अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'सौगात-ए-मोदी' कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को लखनऊ में इसे विशुद्ध रूप से राजनीतिक कार्यक्रम करार दिया। भाजपा ने अल्पसंख्यकों से जुड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम शुरू किया जिसकी शुरुआत महिलाओं के लिए खाद्य सामग्री और कपड़ों से युक्त किट के वितरण से हुई।ALSO READ: ईद पर 32 लाख मुस्लिमों को BJP का तोहफा, क्या है सौगात-ए-मोदी योजना?
 
मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि ईद, बैसाखी, गुड फ्राइडे, ईस्टर पर 32 लाख गरीब अल्पसंख्यक परिवारों तक 'सौगात-ए-मोदी' के रूप में प्रधानमंत्री का ‘प्रेम संदेश व भेंट’ पहुंचाने की घोषणा के पीछे भाजपा का राजनीतिक स्वार्थ है। उन्होंने आगे लिखा कि जब मुस्लिम एवं बहुजन समाज जान-माल, मजहब की सुरक्षा को लेकर दुखी और चिंतित है तो इसका (कार्यक्रम का) क्या लाभ?ALSO READ: ईद की खुशियों में मोदी का तोहफा: 32 लाख मुस्लिम घरों तक पहुंचेगी सौग़ात-ए-मोदी
 
बसपा प्रमुख ने लिखा है कि बेहतर होता अगर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के कुछ गरीब परिवारों को ‘सौगात-ए-मोदी’ देने के बजाय उनकी अपार गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए रोजगार की स्थायी व्यवस्था करतीं और उनकी सुरक्षा पर भी उचित ध्यान देतीं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान डील का असर: सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

LIVE: अमेरिका ईरान डील से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1123 अंक बढ़ा

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

अगला लेख