Hanuman Chalisa

UP : बहराइच में भेड़िया बच्चों को बना रहा है अपना शिकार, 9 बच्चों समेत 10 की मौत, ढूंढने में जुटी वन विभाग की 25 टीमें

भेड़िए की दहशत में 35 गांव

हिमा अग्रवाल
सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (18:52 IST)
wolves continue to terrorise UPs Bahraich : उत्तरप्रदेश का बहराइच जिले में नरभक्षी भेड़ियों का आतंक मचा हुआ है। अब तक भेड़िए के हमले में 9 बच्चों समेत 10 की मौत हो चुकी है जबकि 40 से अधिक लोग घायल हैं। ये भेड़िए रात्रि में पैर दबाकर गांव में आते हैं और सोते हुए बच्चों को उठाकर ले जाते हैं। जब तक परिवार को पता चलता है तब तक बच्चे का जीवन समाप्त हो चुका होता है।

वन विभाग की 25 टीमें सघन भेड़िया सर्च ऑपरेशन चला रही है, जिसमें 4 भेड़िए पकड़े जा चुके हैं, लेकिन बहराइच जिले में भेड़ियों के हमले रुक नहीं रहे हैं। चतुर-चालाक भेड़िया वन विभाग की घेरा बंदी तोड़कर या तो स्थान बदल लेता है या चकमा देकर सोते हुए लोगों पर हमला बोल देता है।
 
इस समय बहराइच जिले के 35 गांव दहशत के साए में जी रहे हैं क्योंकि भेड़ियों के हमले में ग्रामीण अपने 9 बच्चों को खो चुके हैं। आदमखोर भेड़िए की धरपकड़ के लिए वृहद स्तर पर वन-विभाग और पुलिस महकमा योजना बनाकर सर्च ऑपरेशन चला रहा है। आधुनिक युक्तियों को धता बताते हुए चालाक भेड़िया सरकारी मशीनरी को बार-बार चुनौती देकर हमला कर रहा है। 4 भेडियों के पकड़े जाने के बाद वन विभाग ने सोचा था कि अब क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
ALSO READ: 5 दिन बाद फिर भेड़िये का हमला, बहराइच के गांवों में कितने Wolves मचा रहे हैं आतंक?
भेड़िए ने बीती रात अंधेरे में सोमवार की भोर होने से समय पहले गरेठी गुरुगुदत्त सिंह पुरवा गांव से तीन साल की मासूम को सोते हुए उसकी मां के पास से उठा लिया। मृतक बच्ची की मां घटना के समय 6 माह के बच्चे को दूध पिला रही थी, पास में बच्ची सो रही थी, जब मां ने करवट बदली तो देखा कि बच्ची चारपाई से गायब है, परिवार और गांव में हड़कंप मच गया। बच्ची घर से एक किलोमीटर दूर मृत पाई गई, उसके दोनों हाथ भेड़िया खा चुका था।

बहराइच जिले में आदमखोर भेड़ियों के आतंक की चर्चा विदेशों तक में हो रही है। पुलिस-प्रशासन और वन विभाग भेड़ियों को पकड़ने के लिए आधुनिक तकनीकों का सहारा ले रहा है, विशेषज्ञों के नेतृत्व में 25 टीमें भेड़िया पकड़ो अभियान में लगी हुई है। कुछ दिन पहले इन टीमों ने तेज आवाज के गोले दागे, जिससे 4 भेड़िये पकड़े गए। डीएफओ को कहना है कि भेडियों की संख्या 6-7 रही होगी, आवाज सुनकर शेष भेड़ियों ने अपना स्थान परिवर्तन कर लिया है। इसके चलते वह अब आदमखोर भेड़िये अपना शिकार ढूंढते हुए हमला कर रहे हैं।
 
भेड़ियों के शिकार प्रभावित क्षेत्र में जिलाधिकारी मोनिका रानी और एडीजी जोन पहुंचे, बीती रात शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना दी। एडीजी गोरखपुर जोन एसकेएस प्रताप का कहना है कि 35 गांव में भेडियों का आतंक है, नई रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। इस समस्या पर काबू के लिए बाहर से भी एक्सपर्ट टीमें बुलाई जा रही हैं। फिलहाल वन विभाग की 25 टीमें दिन-रात गश्त कर रही है।

ड्रोन और थर्मल स्केनिंग कैमरों से मदद से निगरानी की जा रही है। वन विभाग के साथ पुलिस भी अपना पूरा सहयोग दे रही है, एसपी के नेतृत्व में भेड़िया प्रभावित क्षेत्र को 7 हिस्सों में बांटा गया है। रात्रि में वन विभाग गश्त के दौरान एक हेडकांस्टेबल या कांस्टेबल गांव में पहरेदारी कर रहा है। भेड़िया एक बड़ी चुनौती बन गया है, अब से लगभग 20-22 साल पहले इस क्षेत्र में भेड़ियों का आतंक दिखाई दिया था, एक बार फिर से भेड़िया इस क्षेत्र के लिए चुनौती बन गया है।

भेड़ियों आमतौर पर सामाजिक जीव है, 25-30 के समूह में रहकर शिकार की तलाश निकलता है, इसका भोजन मांसाहारी है। प्रश्न यह है कि क्या वास्तव में भेड़िए आदमखोर होते हैं? दुनियाभर में हुई रिसर्च के परिणाम बताते हैं कि भेड़िये मनुष्य पर हमला बहुत कम करते हैं, छोटे बच्चों इनका शिकार होते हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इनके मुंह बच्चों का खून लग जाता है तो ये आदमखोर बन जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

नवीनतम

जैश सरगना मसूद अजहर के बड़े भाई ताहिर अनवर की मौत, संदिग्ध हालत में मिला शव

समझौता नहीं किया तो खार्ग द्वीप और तेल ठिकानों पर हमला, ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम, US-इजराइल की सीक्रेट मीटिंग से बढ़ा तनाव

कुपवाड़ा में सेना यूनिट के अंदर फायरिंग, 3 जवान घायल, जांच में जुटी सेना

Rule Changes : 1 अप्रैल से बदलेंगे ये 10 नियम जो आपकी रोजमर्रा जिंदगी पर डालेंगे असर, जानना है जरूरी

Naxal Free India : लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

अगला लेख