Hanuman Chalisa

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

संदीप श्रीवास्तव
रविवार, 19 अक्टूबर 2025 (19:30 IST)
दीपावली के पावन पर्व पर दुल्हन की तरह सज-संवरकर तैयार हो चुकी है। मौका है उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा शुरू किए 9वें दीपोत्सव का जो महापर्व का रूप ले चुका है और प्रतिवर्ष नया विश्व कीर्तिमान बना रहा है। इस वर्ष 2025 में भी मुख्यमंत्री योगी के दिशा-निर्देश में अयोध्या के सरयू घाटों पर 26 लाख से अधिक दिए एक साथ प्रज्ज्वलित कर फिर से नया विश्व कीर्तिमान हासिल कर लिया। 
 
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने उपस्थित अयोध्यावासियों को संबोधित करते हुए कहा कि 
दीपोत्सव 2025 की पूरे प्रदेशवासियों को हृदय से बधाई कहा कि अयोध्या जहां धर्म स्वयं मानव रूप में अवतरित हुए अयोध्या धाम में 2017 में दीपोत्सव का निर्णय लिया। 
आज लाखों लाख दीप अयोध्या में प्रज्ज्वलित होते हैं तो हर भारतीय के भाव सामने आते हैं। योगी ने कहा कि ये दीप 500 वर्षों के संघर्ष का स्वरूप हैं और हर दीप हमें याद दिलाता है सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, सदियों तक विदेशी आक्रांताओं के षड्यंत्र किए। उन्होंने कहा कि 1947 में जब देश आजाद हुआ तो लोगों को उम्मीद थी सांस्कृतिक आजादी मिलेगी 1949 में मूर्ति हटाने का हुक्म जारी किया। उन्होंने कहा कि एक ही संकल्प था रामलला हम आएंगे मंदिर यहीं बनाएंगे।
 
किन लोगों ने आस्था को कैद करने का काम किया। राम नगरी अयोध्या के लिए कहा कि आज अयोध्या को पहचान के संकट से नहीं गुजरना पड़ता। अब हर वर्ष 6 करोड़ से 10 करोड़ श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं और अयोध्या आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित होगी।
 
एक माह पहले से शुरू हो चुकी हैं तैयारियां
2025 का अयोध्या के दीपोत्सव की तैयार कई माह पहले से ही शुरू हो चुकी थी। 
श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम दीपोत्सव के महापर्व पर योगी के निर्देशन में भव्य-दिव्य सुन्दर सुशोभित धार्मिक नगरी जैसी दिख रही है जहां पर भक्ति, प्रकाश भारतीय सांस्कृतिक का महाउत्सव मनाया जा रहा है जिसे पूरा विश्व देख रहा है, दीपोत्सव से पूर्व श्रीराम के चरित्र एवं हिन्दू धर्म पऱ आधारित व भारतीय संस्कृति पऱ आधारित 21 झांकियां शोभायात्रा के रूप मे निकाली गई।

इसके उपरांत पुष्पक विमान से उतरे श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें रथ पऱ बैठते हुए स्वयं रथ को खींचकर रथ को मंच तक ले गए। यहां श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया गया। इसके बाद सरयू के 56 घाटों पर डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 35 हजार वालंटियरो के सहयोग से बिछाए गए 29 लाख दिए बिछाए गए थे। इसमें से 26 लाख से अधिक दिए एक प्रज्ज्वलित करने का नया विश्व कीर्तिमान स्थापित हुआ।

इसके उपरांत 3D प्रोजेक्शन मैपिंग, लेज़र शो और ड्रोन शो के द्वारा महाकाव्य रामायण अदभुत चित्रांकन की प्रस्तुति की गई। अंत में संस्कृत संध्या का भव्य आयोजन किया गया।  दीपोत्सव आयोजन  के द्वारा गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम पहले से ही मौजूद थी। सुरक्षा के मद्देनजर दीपोत्सव स्थल पऱ ATS Commando तैनात किए गए थे जिससे किसी भी अनियंत्रित स्थिति ने निपटा जा सके। देश-देश के कलाकारों के द्वारा रामलीला का मंचन भी किया गया। 
सरयू नदी के तट पर आज, एक साथ 2136 संस्कृत विधार्थियो के द्वारा आरती कर नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह दीपोत्सव के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें पिछले साल के 1151 लोगों का रिकॉर्ड टूटा है। यह आयोजन जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से हुआ, जिसमें महिलाओं, संस्कृत के विद्यार्थियों और वंचित समाज के लोगों ने भाग लिया।

दीपोत्सव पर 18 जोन और 42 सेक्टर में रही सुरक्षा व्यवस्था। दीपोत्सव को सकुशल संपन्न करने के लिए चुस्त दुरुस्त रही है सुरक्षा व्यवस्था। अयोध्या की सभी सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे से की जा रही थी निगरानी। दीपोत्सव को लेकर एटीएस, एसटीएफ, आईबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां को अलर्ट पऱ रखा गया था। प्रत्येक जोन की निगरानी में लगाए जाएंगे एएसपी स्तर के अधिकारी। सेक्टर में सीओ और इंस्पेक्टर को दी जिम्मेदारी गई है। अन्य जिलों से भी सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। 
 
सुरक्षा की खास व्यवस्था
अर्धसैनिक बलों की नौ और आरएएफ की तीन कंपनी लगाई गई। इसके अलावा 15 अपर पुलिस अधीक्षक, 35 पुलिस उपाधीक्षक, 450 निरीक्षक व उप निरीक्षक और लगभग 1500 मुख्य आरक्षी और आरक्षी किए जाएंगे तैनात। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से होगी जुड़वा शहर की निगरानी। यलो जोन के अलावा अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरा रहेंगे एकीकृत। कंट्रोल रूम में तैनात सुरक्षाकर्मी इन कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर लगातार पूरी टीम के साथ कई चरणों में भीड़भाड़ वाले इलाके, आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका किया तैयार किया। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

नाइट के शतक के बाद स्पिनर्स का कमबैक, इंग्लैंड ने इंदौर में बनाए 288 रन

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

श्रीराम को 500 सालों तक अपमान झेलना पड़ा, SP ने रामभक्तों पर चलवाई गोलियां, अयोध्या के दीपोत्सव में बोले CM योगी

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

अगला लेख