UP : योगी सरकार का बोनस पर बड़ा ऐलान, 15 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

Webdunia
गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (22:24 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश सरकार प्रदेश की विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस देगी। इस निर्णय से करीब 15 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।
 
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, स्थानीय निकायों के कर्मचारियों तथा राज्य सरकार के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2019-20 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से कुल लगभग 15 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
 
उन्होंने बताया कि एक कर्मचारी को अधिकतम 6,908 रुपए बोनस मिलेगा। तदर्थ बोनस की 75 प्रतिशत धनराशि भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी तथा शेष 25 प्रतिशत का भुगतान नकद किया जाएगा।
 
प्रवक्ता ने बताया कि जो कर्मचारी भविष्यनिधि खाते के सदस्य नहीं हैं, उन्हें धनराशि राष्ट्रीय बचतपत्र (एनएससी) के रूप में प्रदान की जाएगी। तदर्थ बोनस भुगतान से राज्य सरकार पर कुल 1022.75 करोड़ रुपए का व्ययभार आएगा।
 
आधा हुआ मंडी शुल्क : योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए मंडी शुल्क की दर में 50 फीसद की कटौती करने के निर्देश दिए हैं।
 
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि योगी ने किसानों के लिए मंडी शुल्क की दर को 2 प्रतिशत से घटाकर एक फीसद करने के आदेश दिए हैं। इस निर्णय से बड़ी संख्या में राज्य के तमाम किसान लाभान्वित होंगे। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि मंडियो के विकास के लिए लिया जा रहा आधा प्रतिशत विकास शुल्क यथावत रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख