Hanuman Chalisa

UP सरकार का बड़ा फैसला, होगी सरकारी नौकरियों में 10 हजार युवाओं की भर्ती

Webdunia
शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022 (14:48 IST)
लखनऊ। योगी आदित्‍यनाथ उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री की कुर्सी दूसरी बार संभालने के बाद लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने प्रदेश के समस्त चयन आयोगों/बोर्डों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान योगी ने सभी सेवा चयन बोर्डों को 100 दिनों का लक्ष्य तय करते हुए 10 हजार से अधिक प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी देने की चर्चा की।

ALSO READ: सीएम योगी ने काफिला रोककर दिया एंबुलेंस को रास्ता, जीता सबका दिल
 
बैठक में सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ने और उन्हें रोजगार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही बताया कि राज्य सरकार ने गत 5 वर्षों में प्रदेश के युवाओं को 4.50 लाख सरकारी नौकरियों से जोड़ने का काम किया था। यही नहीं, उन्‍होंने सभी विभागों को अधियाचन समय से भेजने के निर्देश दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने अधियाचन व्यवस्था के डिजिटलीकरण की प्रगति की जानकारी भी हासिल की।
 
इसके अलावा सीएम योगी ने साफ निर्देश दिया है कि भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण के नियमों का पूर्णत: पालन किया जाए। भर्ती प्रक्रिया को शुचितापूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने के लिए परीक्षा एजेंसी के चयन एवं परीक्षा केंद्रों के चयन में विशेष सावधानी बरती जाए, साथ ही उन्‍होंने कहा कि अभ्यर्थियों का वेरीफिकेशन तय समय में पूर्ण किया जाए। सीएम योगी ने भर्ती परीक्षाओं को संबंधित संस्थाएं, शासन, संबंधित विभाग और जिला प्रशासन के साथ संवाद एवं समन्वय बनाते हुए पूरा करने का निर्देश दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

KGBV की बेटियों ने रचा इतिहास, खाकी पहन बढ़ाया यूपी का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

अगला लेख