Hanuman Chalisa

Happy Promise Day : प्रॉमिस डे पर कीजिए ऐसा वादा कि बन जाए जीवनभर का 'अटूट' रिश्ता

Webdunia
Valentine Day Special
11 February : प्रॉमिस डे पर करें जीवनभर साथ देने का Promise
 
प्यार के लिए यूं तो कोई खास दिन मुकर्रर नहीं होता। यह तो वे भावनाएं हैं जो कभी भी उमड़ सकती हैं पर माना जाता है कि फरवरी का महीना प्रेमियों के लिए खास होता है। यही वह महीना है जिसमें वह अपने किसी खास दोस्त को दोस्ती के आगे बढ़कर उससे अपने प्यार का इजहार करते हैं। अब यह प्यार का इजहार चाहे गुलाब का फूल देकर रोज डे पर हो या फिर प्रॉमिस डे पर उसके लिए कुछ खास वादा कर।
 
वेलेंटाइन वीक में पांचवा दिन है प्यार के वादे के नाम यानी कि प्रॉमिस डे। इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे से प्यार निभाने, अपनी गलत आदतों को छोड़ने या प्यार के लिए कुछ खास करने के वादे करते हैं ताकि वक्त गुजरने के साथ-साथ उनका प्यार गहराता चला जाए और उनका रिश्ता एक अटूट रिश्ते में बदल जाए।
 
यूं तो इन दिनों के खेल में कोई नहीं बंधा पर फिर भी युवाओं में वेलेंटाइन वीक का खासा क्रेज रहता है। वेलेंटाइन डे से पहले और उसके बाद तक भी किसी न किसी रूप में युवा इसे मनाते हैं। टेडी डे और चॉकलेट डे के बाद आता है प्रॉमिस डे।
 
बहुत से युवा इस दिन अपने दिलबर से कोई वादा करते हुए अपने प्यार की शुरुआत करते हैं। ऐसा नहीं है कि यह वीक चाहने वालों के लिए ही बना है। यार-दोस्तों में आपस में भी इस वीक को लेकर बहुत उत्साह रहता है। युवा अपने दोस्तों के लिए भी उपहार आदि खरीद कर अपनी दोस्ती पक्की करते हैं और प्रॉमिस डे पर उन्हें कोई ऐसा वादा करते हैं जो वह हमेशा निभा सकें।
 
यह तो बाद की बात है कि इस दिन का किया हुआ प्रॉमिस कहां तक निभाया जाता है। पर जो भी हो युवा इस दिन को बहुत दिल से मनाते हैं और अपने किए हुए वादे को दिल से निभाने की कोशिश भी करते हैं लेकिन किसी की कोशिश कामयाब होती है तो किसी की नहीं। खैर यह तो आप के ऊपर निर्भर करता है कि आप कितने दिल से अपने प्रॉमिस को निभाते हैं।
 
इस दिन आप अपने खास से प्रॉमिस कीजिए कि आप उनका साथ हमेशा के लिए चाहते हैं और हर हाल में आप यह रिश्ता जीवन भर निभाएंगे, लेकिन याद रहे कि यह सिर्फ एक कोरा प्रॉमिस न हो बल्कि आप इस पर तहे दिल से अमल करें तभी आपके प्रॉमिस डे पर किए हुए इस वादे का मतलब है वरना आपका प्रॉमिस करना व्यर्थ है। 
 
अगर आप किसी अपने को कभी नहीं खोना चाहते या किसी अजनबी से जीवनभर का रिश्ता कायम करना चाहते हैं तब यह दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। तो फिर देर किस बात की, प्रॉमिस डे पर इस बात को ध्यान में रखते हुए जोड़ लीजिए अपने उस खास से जीवनभर का एक 'अटूट' रिश्ता, जो कभी भी ना टूटें। 
 
सभी को हैप्पी प्रॉमिस डे...

ALSO READ: Valentine Day 2020 : अपने Valentine को दें special rose, हर राशि का है खास गुलाब

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

छत्रपति संभाजी महाराज: मौत सामने थी, फिर भी धर्म और स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

अगला लेख