Hanuman Chalisa

7 फरवरी से शुरू हो रहा है वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन, जानें Rose Day पर उपहार में दें कौन-सा गुलाब

Webdunia
Valentine Day 2020
लीजिए आपका इंतजार खत्म और वेलेंटाइन डे का काउंटडाउन शुरू हो रहा है। प्यार के इस त्योहार के सेलिब्रेशन का पहला दिन (रोज डे) 7 फरवरी 2020 से शुरू हो जाएगा। वेलेंटाइन की तरह ही रोज डे भी रिश्तों को एकसूत्र में पिरोने का सशक्त माध्यम है। हर व्यक्ति के लिए हर रिश्ता एक नया रूप लिए हुए होता है।
 
दोस्त, पड़ोसी, पति-पत्नी, बहन, भाई बहुत से ऐसे रिश्ते हैं, जो हमारे लिए बहुत खास हैं तब ही तो हर रिश्ते के लिए बाजार में एक अलग रंग का गुलाब मौजूद है। इन गुलाबों को आप अपने रिश्ते के अनुसार चयन कर अपने खास लोगों को भेंट कर सकते हैं।
 
हर नए रिश्ते का आगाज खूबसूरत तोहफे के साथ करने का रिवाज हमारी परंपराओं में बरसों से रहा है। क्यों न किसी अजनबी लेकिन अपना सा लगने वाले शख्स को साथी बनाने के लिए उसे एक मुस्कुराता हुआ गुलाब दे दिया जाए। हो सकता है रोज डे से शुरू हुआ यह रोमांटिक सफर, गुलाब की तरह आपकी मन-बगिया में ताउम्र महकता रहे।
 
 
युवा दिल इस दिन प्यार के रूप में या दोस्त के रूप में अपना साथी चुनने के लिए पीले, लाल, सफेद, गुलाबी रंग के गुलाबों का सहारा लेते हैं। कभी उनकी यह प्यारी कोशिश कामयाब हो जाती है तो कभी बस इतना कहना ही काफी है कि 'चुपके से भेजा था इक गुलाब उसे, खुशबू ने शहरभर में तमाशा मचा दिया।' यानी भेजने की कोशिश तो की, लेकिन कोशिश नाकामयाब साबित हुई। लेकिन इस बार आपकी कोशिश नाकामयाब न हो, इसलिए धैर्य से काम लें व पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी दोस्ती की पहल करें।
 
 
'वेलेंटाइन वीक' के पहले दिन यानी लव व फीलिंग्स के महकते कॉम्बिनेशन रोज डे पर शुभकामनाओं का दौर ठीक रात 12बजे से शुरू हो जाता है। कोई अपनी प्रेमिका को रोज डे विश करता है तो कोई भावनात्मक रूप से किसी अजनबी से जुड़ने के लिए उसकी तारीफ गुलाब के फूल से तुलना कर गुलाब भेजता है।
 
 
कुछ इस अंदाज में- 'आज रोज डे है, सोचा कि तुम्हें एक गुलाब भेजूं, लेकिन कैसे कहूं कि तेरी अहमियत मेरी जिंदगी से ज्यादा है। तू जैसे मेरा एक जीता-जागता सा ख्वाब, तेरी आवाज, तेरी हर बात और तेरा हर पहलू, क्या कहूं, उतना ही खूबसूरत कि जैसे एक गुलाब, अब गुलाब को कैसे मैं गुलाब भेजूं।' ऐसे ही प्यार के प्रतीकात्मक रूप होते हैं गुलाब।
 
इन्हीं भावनाओं में लिपटे गुलाबों के साथ आप अपने दिल के राज का इजहार कर सकते हैं। बाजार में आपकी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए कई रंगों के गुलाब मौजूद हैं।
 
* सफेद गुलाब शुद्धता, मासूमियत और बिना शर्त प्यार को दर्शाता है।
 
* अगर आप अपने किसी प्रियजन को सॉरी कहना चाहते हैं तब सफेद गुलाब सिर्फ आप ही के लिए हैं। तब इस रोज डे पर सफेद गुलाब देकर मना लें अपने प्रिय को।
 
 
* पीला गुलाब दोस्ती व खुशी का इजहार करता है, आप अपने उन दोस्तों को जो आपके बेहद करीब हैं और आप जिन्हें कभी नहीं खोना चाहते तब आज के दिन उन्हें पीला गुलाब दें और उन्हें यह अहसास कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।
 
* गुलाबी गुलाब कोमलता, दोस्ती, नम्रता, कृतज्ञता के साथ ही एक नए रिश्ते की शुरुआत का भी प्रतीक है, अगर आज आप किसी से पहली बार मिल रहे हैं तब गुलाबी गुलाब साथ ले जाना न भूलें।
 
* नारंगी गुलाब अपने मन के मोह व उत्साह को दर्शाता है।
 
* ...और लाल गुलाब... लाल गुलाब के बारे में तो बेशक आप सभी जानते ही होंगे। लाल गुलाब प्रतीक है सच्चे प्यार का, प्रेम का, अगर आप किसी को सच्चे दिल से प्यार करते हैं और उन्हें इस बात का अहसास कराना चाहते हैं तब इस दिन उन्हें लाल गुलाब देना न भूलें।
 
* काले रंग का गुलाब भी आपकी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने के लिए है। यह काला गुलाब दुश्मनी को दर्शाता है, लेकिन काले गुलाब की ओर ध्यान न ही दें तो बेहतर है भला प्यार के इस त्योहार पर दुश्मनी का क्या काम। हो सके तो इस दिन दुश्मनी भुलाकर नई दोस्ती की शुरुआत करें।
 
 
रोज डे पर आप अपने रिश्तों की सीमा तय करते समय ध्यान रखकर ही गुलाब दें। ताकि आपका प्यार हमेशा खिला-खिला रहे लाल गुलाब की तरह जो प्यार और लगाव का प्रतीक है और हमें हमेशा प्यार में डूबे रहने की ओर प्रेरित करता है।
 
लाल गुलाब की तुलना हर खूबसूरत वस्तु से की जाती है। इसलिए रोज डे पर किसी एक से अपनी खूबसूरत दोस्ती का आगाज जरूर करें। 
 
सभी को हैप्पी रोज डे... ! 

ALSO READ: Valentines day Love Horoscope : क्या होगा इस वेलेंटाइन डे पर जानिए अपना लव होरोस्‍कोप

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख