Hanuman Chalisa

Propose Day : ये रहे खास टिप्‍स अपने प्‍यार को ऐसे करें प्रपोज

Webdunia
अगर आप किसी से बेपनाह प्‍यार करते हैं तो उस तक वह बात पहुंचानी भी तो पड़ेंगी। वैसे प्‍यार का इजहार करने के लिए खास दिन की जरूरत नहीं होती है। लेकिन वैलेंटाइन वीक में 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। इस दिन कोई भी अपने प्‍यार का इजहार करने से नहीं रोक पाता है। पर कुछ नए अंदाज में हो तो ज्‍यादा बेहतर है, जो आपके पार्टनर को ताउम्र याद रहे। तो आइए आपको बताते हैं कुछ प्रपोजल आइडियाज, जो इस खास को और भी अधिक स्‍पेशल बनाएंगा - 
 
1. कैंडल लाइट डिनर - कैंडल लाइट डिनर पर तो सभी जाते हैं लेकिन इस दिन आप अपने पार्टनर के साथ ही जाएं। इस दौरान अकेले टाइम साथ बिताने से स्‍पेस भी मिलता है और प्‍यार भी गहरा होता है। और जब एक-दूसरे को समझते हैं तो फीलिंग्‍स और गहरी होती जाती है।और इस दिन कैंडल डिनर के दौरान प्रपोज करने पर पार्टनर स्‍पेशल महसूस करता है।
 
2. मनपसंद कार्य करें - प्‍यार का मतलब सिर्फ एक साथ बैठना नहीं होता है। बल्कि हर काम को साथ करना। अपने पार्टनर के काम में हाथ बांटना भी प्‍यार इजहार करने का सबसे बेहतर तरीका है। फिर आप साथ मिलकर गाने गाना पसंद करें, डांस मूव्‍स कर एक-दूसरे को चॉकलेटी शब्‍दों के लहजे में प्रपोज कर सकते हैं। इससे बेहतर और सुगम भरा पल और कुछ नहीं हो सकता। 
 
3.सनसेट या सनराइज के दौरान प्रपोज - अगर आप ऐसे क्षेत्र में रहते हो जहां आसपास समुद्र हो तो अपने पार्टनर को बीच पर ही प्रपोज करें। समुद्र की आवाज, डूबता सूरज, ठंडी हवा, सूरज की लालीमा के बीच अपने पार्टनर को प्रपोज करने ये तरीका आपको और भी अधिक पास लाएंगा। 
 
4.एडवेंचर - अगर आप दोनों को एडवेंचर का शौक है तो कुछ तूफानी अंदाज में आप अपने पार्टनर को प्रपोज करें। शायद एडवेंचर राइड में प्रपोज करना भी एडवेंचर ही होगा। 
 
5. अंगूठी पहनाएं - जिंदगीभर अपने प्‍यार के नाम की रिंग पहनना हर लड़की का सपना होता है। अगर आप भी सचमुच रिंग पहना कर प्रपोज करना चाहते हैं तो पार्टनर को लॉन्‍ग वॉक पर ले जाएं और अचानक से रिंग उनके सामने रख दें। यह सब तरह के एक्‍सप्रेशन से सरोबार होगा। आप किसी गुलाब में रखकर भी रिंग दे सकते हैं या शैंपेन की बॉटल में भी आजमा सक ते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख