Hanuman Chalisa

Rose Day से ही क्यों होती है वैलेंटाइन डे की शुरुआत?

गुलाब के हर रंग का होता है अलग मतलब, जानें किसे देना है लाल गुलाब

WD Feature Desk
Rose Day 2024 
 
  • गुलाब, प्यार का प्रतीक माना जाता है।
  • मुगल बेगम नूरजहां को गुलाब बहुत अधिक पसंद थे।
  • अपनी फीलिंग को एक्सप्रेस करने का यह एक तरीका है। 
Rose Day 2024 : फरवरी का महीना बेहद खास होता है क्योंकि इस महीने में वैलेंटाइन वीक (Valentine Week 2024) मनाया जाता है। कपल्स के लिए ये वीक बहुत खास होता है और जो लोग अपने प्यार का इज़हार करना चाहते हैं उनके लिए एक अवसर होता है। 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू होता है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine 2024) मनाया जाता है। ALSO READ: Valentine Day Outfit: वैलेंटाइन डे पर स्पेशल दिखने के लिए पहन सकती हैं ये टॉप
 
इस वीक की शुरुआत रोज डे या गुलाब देने से शुरू होती है। वैलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले ही वाजार में सुंदर और विभिन्न रंग के गुलाब बिकना शुरू हो जाते हैं। पार्टनर को फूल देना बहुत खास होता है और अधिकतर लड़कियों को फूल बहुत पसंद होते हैं। ऐसे में हर फूल का मतलब भी अलग होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वैलेंटाइन वीक की शुरुआत गुलाब देने से ही क्यों होती है? आइए जानते हैं इसका कारण...
 
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से ही क्यों होती है?
आपको बता दें रोज यानी गुलाब, प्यार का प्रतीक माना जाता है। साथ ही इस फूल के ज़रिए अपने प्यार को इज़हार करना बहुत पुरानी परंपरा है। भारत की बात करें तो ऐसा माना जाता है कि मुगल बेगम नूरजहां को गुलाब बहुत अधिक पसंद थे। इस कारण से बेगम को खुश रखने के लिए उनके पति रोज टन के हिसाब से गुलाब भिजवाया करते थे। यह अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने का एक तरीका है। 
 
साथ ही वेस्टर्न देशों में भी अपने प्यार को एक्सप्रेस करने के लिए गुलाब के फूलों का आदान प्रदान किया जाता था। गुलाब के फूल के ज़रिए आप बिना कुछ कहे अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं क्योंकि यह फूल बेहद खास होता है और खास लोगों को ही दिया जाता है। 
गुलाब के हर रंग का अलग मतलब
1. लाल गुलाब : लाल गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है। अगर आप किसी से बेहद प्यार करते हैं और शब्दों में कुछ नहीं कहना चाहते हैं तो लाल गुलाब देकर अपनी फीलिंग शेयर कर सकते हैं। वैलेंटाइन वीक में गुलाब देने पर आपका प्यार समझ जाते हैं।  
 
2. पीला गुलाब : यह रंग दोस्ती का प्रतीक माना जाता है। यह गुलाब देकर आप दोस्ती को मजबूती देते हो और खास महसूस करवाते हो। उसे नई शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है।
 
3. गुलाबी गुलाब : यह दिखने में बेहद खूबसूरत और कोमल होता है। गुलाब उन्‍हें दिया जाता है जिन्हें आप पसंद करते हैं। रोज डे के दिन गुलाब का फूल देकर भी नई शुरुआत की और एक कदम बढ़ाया जा सकता है।
 
4. काला गुलाब : काला गुलाब बाजार में बहुत कम दिखता है। साथ ही इस रंग के गुलाब का प्रतीक होता है दुश्‍मनी। इसलिए ये गुलाब तो किसी भी तरह से अपने पार्टनर को नहीं देना चाहिए।      
 
5. नारंगी गुलाब : नारंगी गुलाब प्यार के इजहार का प्रतीक होता है। नारंगी गुलाब देकर आप अपने प्‍यार का इजहार कर सकते हैं।
 
6. सफेद गुलाब : सफेद गुलाब शांति का प्रतीक होता है। इस रंग का गुलाब देकर आप गिले-शिकवे दूर कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। अगर आपका पार्टनर आपसे नाराज है तो पहले उसे सफेद रंग का गुलाब दें, इसके बाद अन्य रंग का गुलाब दें। 
ALSO READ: Valentine Day पर चाहिए ग्लोइंग स्किन तो इस ड्रिंक को करें शामिल

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

अगला लेख