Festival Posters

लघुकथा: वेलेंटाइन डे

विजय सिंह चौहान
मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026 (12:24 IST)
सुमन... 
 
'कहां जा रही हो?'
 
माधुरी ने पूछा तो सुमन ने आईने में खुद को निहारा।
 
'मॉल… फिर पार्लर,' वह बोली, 'मैनिक्योर, पेडिक्योर, कलर और नेल आर्ट, इस बार डार्क ब्राउन।'
 
'किसी शादी में?' माधुरी मुस्कराई।
 
'नहीं,' सुमन हंसी, 
 
'बस फाल्गुन है, बसंती बयार है… और वेलेंटाइन डे भी।'
 
'तो कौन है वो ख़ास?' 
माधुरी की चुटकी में शरारत छुपी थी।
 
सुमन ने झूलती लट को कान के पीछे खोंसा। आईने में अब वह किसी और को नहीं, खुद को देख रही थी। 
 
कई रिश्ते, कई समझौते, इंतजार… सब पीछे छूट चुके थे।
 
धीमे लेकिन ठोस स्वर में उसने कहा 'इस बार दिल भी सुमन का है, वेलेंटाइन भी सुमन का।'ALSO READ: वेलेंटाइन डे के बदलते मायने: 25 साल की शादी के बाद मन रहा अब 'बेलन टाइट डे'

Edited BY: Raajshri Kasliwal
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

Promise Day 2026: वादे कैसे करें और किन बातों से बचना जरूरी है

वेलेंटाइन डे स्पेशल: अपने जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ाएं, पढ़ें 10 रोमांटिक फेंगशुई टिप्स

Teddy Day 2026: पार्टनर को खुश करने के टिप्स और जरूरी सावधानियां

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

शबरी की भक्ति से रामराज्य का मार्ग

अगला लेख