Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Valentine's week - शुरू हुए इजहार-ए-इश्क का सप्‍ताह, जानें 7 फरवरी से 14 फरवरी तक कब कौन सा दिन है

हमें फॉलो करें Valentine's week - शुरू हुए इजहार-ए-इश्क का सप्‍ताह, जानें 7 फरवरी से 14 फरवरी तक कब कौन सा दिन है
फरवरी माह में वैलेंटाइन वीक आता है। लव बर्ड्स के लिए इस माह का इंतजार होता है। यह काफी खास महीना होता है। क्योंकि इन 7 दिनों में कपल अलग-अलग तरह से अपना प्यार जाहिर करते हैं। 7 दिनों तक चलने वाला यह सेलिब्रेशन कई मायनों में खास होता है। हर दिन का अलग-अलग महत्व होता है और अलग हर दिन का अलग-अलग नाम भी होता है। तो आइए जानते हैं 7 दिन तक कब, कौन-सा दिन मनाया जाता है। सिलसिलेवार कैसे अपने प्‍यार का इजहार करते जाएं-

7 फरवरी- रोज डे (Rose Day 2022)-  वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होता है। इसके के पहले दिन कपल्स अपने पार्टनर को गुलाब देते हैं। इस दिन लाल गुलाब का सबसे प्रमुख होता है।  

8 फरवरी- प्रपोज डे (Propose Day 2022)- इस दिन अपने पार्टनर को प्रपोज किया जाता है। प्यार को इजहार करने का वक्त इससे अधिक बेहतर नहीं हो सकता है।

9 फरवरी- चॉकलेट डे (chocolate day 2022)- चॉकलेट से रिश्ता मजबूत होता है। इसलिए पार्टनर को मनपसंद चॉकलेट दी जाती है।

10 फरवरी- टेडी डे (Teddy Day 2022)- इस दिन पार्टनर को टेडी बियर गिफ्ट में देते हैं। ताकि वो बचपना बरकरार रहें।

11. फरवरी- प्रॉमिस डे (Promise Day 2022)- ये सबसे अधिक महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन पार्टनर से कुछ ऐसा वादा करते हैं जो रिश्ते को मजबूती देता है और विश्वास और प्यार अधिक गाढ़ा होता है।

12 फरवरी- हग डे (Hug Day 2022)- इस दिन पार्टनर एक दूसरे को गले लगाकर प्यार का इजहार तो करते हैं साथ ही एक-दूसरे की छाया भी बनते हैं।

13 फरवरी- किस डे (Kiss Day 2022)- इस दिन लव बर्ड्स एक-दुसरे को किस करके एक-दूसरे की महत्‍वता को दर्शाते हैं।

14 फरवरी- वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2022)- और इस दिन वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Valentine's Day Tips : वेलेंटाइन डे पर लड़कियां ये 10 गलतियां भूलकर भी न करें