Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में 2 वास्तु यंत्र रखने से होता है वास्तु दोष दूर

WD Feature Desk
शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (15:46 IST)
Vastu Yantra: घर में वास्तु दोष हो और किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं कर सकते हैं तो किसी वास्तु शास्त्री की सलाह से घर में आप इन 2 वास्तु यंत्रों को रख सकते हैं। इन यंत्रों से आपका कुछ हद तक वास्तु दोष निवारण हो जाएगा। वास्तु दोष निवारण से अटके कार्य पूर्ण होने लगते हैं और धन संबंधी समस्या का भी समाधान होता है। आओ जानते हैं कि कौनसे हैं वे 2 वास्तु यंत्र।
 
दिक्दोषनाशक यंत्र :-
सभी दिशाओं के दोष के निवारण हेतु इस यंत्र का प्रयोग करते है, जिसमें सभी दिशाओं और दिक्पालों का पूजन किया जाता है। यदि आपके घर में शौचालय, किचन और बाथरूम गलत दिशा में निर्मित हो गए हैं तो इस यंत्र को स्थापित कर सकते हैं। इससे गलत दिशा का दोष मिट जाएगा और जीवन में आ रही समस्याएं दूर होगी। 
वरुण यंत्र :-
वरुण देव जल के देवता है। वरुण का अर्थ जल भी होता है। घर में जल संबंधी दोषों को समाप्त करने के लिए इस यंत्र की स्थापना करते है। जैसे यदि आपके घर में पानी की टंकी, नलकूप, नल, स्विमिंग पूल, वॉटरहेड या जल संबंधी कोई चीज आग्नेय कोण में बन गई है तो यह वरुण यंत्र स्थापित करें। इससे इस दोष का निवारण हो जाएगा।
 
दोनों की यंत्रों को पहले विधि-विधान से पूजन जरूर कराएं और फिर इन्हें उचित जगह पर स्थापित करवाएं तभी सभी दोष से मुक्ति मिल सकती है। वास्तु यंत्र को बनवाते वक्त धातु का ध्यान रखें। यह अष्टधातु का बनता है। लोहे या पत्थर का वास्तु यंत्र नहीं बनता है। वास्तु यंत्र स्थापित करने से पहले उचित मुहूर्त देखा जाना भी जरूरी है। वास्तु यंत्र के लिए ईशान कोण की दिशा ही उचित मानी जाती है लेकिन घर की वास्तु स्थिति देखकर ही इसे स्थापित करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

एक्सीडेंट और दुर्घटनाओं से बचा सकता है ये चमत्कारी मंत्र, हर रोज घर से निकलने से पहले करें सिर्फ 11 बार जाप

सावन सोमवार में कब करें शिवजी का रुद्राभिषेक, क्या है इसकी विधि?

सावन मास में उज्जैन में महाकाल बाबा की प्रथम सवारी कब निकलेगी?

गुरु पूर्णिमा कब है, जानिए गुरु पूजन विधि और मुहूर्त

138 दिन तक शनि की वक्री चाल, 5 राशियों को रहना होगा बचकर, जानिए उपाय

सभी देखें

नवीनतम

पंढरपुर मेला क्यों लगता है जानिए 5 रोचक बातें

Aaj Ka Rashifal: 02 जुलाई का राशिफल, आज रिश्तों में आएगा नयापन, जानिए आपकी राशि

02 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

02 जुलाई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

नौकरी और बिजनेस में नहीं मिल रही सफलता, गुरु पूर्णिमा के दिन करें ये खास उपाय, बदल जाएगी किस्मत

अगला लेख