बांसुरी कैसी होना चाहिए घर में, किस दिशा में रखने से मिलेंगे लाभ

Webdunia
शनिवार, 20 अगस्त 2022 (14:26 IST)
Flute vastu tips in hindi : श्रीकृष्ण को बांसुरी अत्यंत ही प्रिय हैं। उन्हें कृष्‍ण जन्माष्टमी पर बांसुरी भेंट करने से वे प्रसन्न होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार बांसुरी घर में रखने के कई लाभ मिलते हैं, लेकिन बांसुरी कैसी होना चाहिए और किस दिशा में रखना चाहिए इसका ज्ञान भी होना जरूरी है अन्यथा नुकसान हो सकता है।
 
बांसुरी कैसी होना चाहिए?
अधिकतर बांसुरी बांस से बनी होती है क्योंकि बांस के पौधे को दिव्य माना जाता है। हालांकि लकड़ी की बांसुरी होती है तो श्रीकृष्ण की कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहेगी। नया व्यापार शुरू करना है तो अलमारी में लकड़ी की बांसुरी रखनी चाहिए। जीवन में सुख, शांति और खुशियों के लिए चंदन की लकड़ी की बांसुरी रखें। शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी में बांधाएं उत्पन्न हो रही है, तो घर के पूर्व या उत्तर दिशा में सोने या पीतल की बांसुरी रखें। दुकान या व्यापारिक संस्थान में चांदी की बांसुरी रखने से व्यापार में वृद्धि और धन लाभ होता है। पूजा खर में रखने से आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलता है। गंभीर या लंबी बीमारियों से बचने के लिए कितन में स्वर्ण यानी गोल्ड की बांसुरी रखना चाहिए।
 
बांसुरी का रंग कैसा होना चाहिए?
मनपसंद नौकरी पाने के लिए रूम के मुख्‍य द्वार के पास पीली बांसुरी रखें। अटके कार्य पूर्ण करने के लिए घर के मंदिर में मोर पंख लगी बांसुरी रखें। मनचाहे साथी से विवाह के लिए तकिये के नीचे लाल बांसुरी रखें। संतान प्राप्ति हेतु बेडरूम में हरी बांसुरी रखें, जो किसी को दिखाई न दें। करियर में सफलता के लिए स्टडी रूप में सफेद बांसुरी रखें। गृहकलह खत्म करने के लिए एक ही रंग की दो बांसुरियां मुख्य हॉल में रखें। नेगेटिविटी से बचने के लिए काले रंग से सजी बांसुरी घर या दुकान की छत पर टांग दें।
किस दिशा में रखें बांसुरी?
1. बांसुरी को पूजाघर में भी रखा जा सकता है। पूजा घर ईशान कोण में होना चाहिए।
 
2. बांसुरी को कमरे के दरवाजे के ऊपर या सिरहाने रखने से परिवार के सदस्य हमेशा स्वस्थ रहते हैं। 
 
3. आर्थिक उन्नति को बढ़ाने के लिए पूजाघर के दरवाजे पर बांसुरी रखना चाहिए।
 
4. ऑफिस या दुकान में उत्तर दिशा में, मुख्य द्वार के उपर या छत पर बांसुरी टांगने से लाभ मिलता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

श्रीमद्भागवत पुराण में लिखी ये 10 बातें कलयुग में हो रही हैं सच

वर्ष 2026 में होगा नरसंहार, क्या है इसके पीछे की भविष्‍यवाणी

देवशयनी एकादशी 2025 में कब आएगी, सुख समृद्धि के लिए कौन से 5 उपाय करें?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, क्यों जुलाई में हो रहे हैं ट्रेवल प्लान कैंसल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 01 जून 2025, माह का पहला दिन क्या लाया है 12 राशियों के लिए, पढ़ें अपना राशिफल

01 जून 2025 : आपका जन्मदिन

01 जून 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Horoscope June 2025: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 02 से 08 जून का समय, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

शुक्र के राशि परिवर्तन से 3 लोग रहेंगे 1 माह तक परेशान

अगला लेख