Hanuman Chalisa

आर्थिक बाधाएं दूर करना है तो ऑफिस और घर में रखें ऊंट की मूर्ति या तस्वीर

Webdunia
अगर आपको अपने करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, लगातार प्रयास करने के बाद भी सफलता आपसे कोसों दूर है तो सफलता तक पहुंचने के लिए आप ऊंट का सहारा ले सकते हैं। 
 
चीनी वास्तु विज्ञान फेंगशुई के अनुसार ऊंट नौकरी, व्यावसायिक एवं आर्थिक बाधाओं को दूर करने में सहायक होता है।
 
फेंगशुई के अनुसार ऊंट की मूर्ति को ऑफिस और घर दोनों ही जगहों पर रखा जा सकता है। इससे प्रगति की राह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। जिनकी नौकरी अथवा व्यवसाय में सबकुछ सामान्य चल रहा है उन्हें परेशानियों एवं विरोधियों के प्रभाव से बचने के लिए अपने ऑफिस में ऊंट रखना चाहिए।
 
घर में ऊंट की मूर्ति रखने से आर्थिक स्‍थिति सामान्य रहती है। धन संबंधी समस्याओं में कमी आती है, लेकिन अगर ऊंट को जोड़े में रखा जाए तो धन का आगमन भी तेज होता है और आर्थिक स्थिति उन्नत होती है। 
 
फेंगशुई में ऊंट को लेकर ऐसी मान्यता इसलिए है, क्योंकि ऊंट दृढ़ता और संघर्ष का प्रतीक है। मरुभूमि में मनुष्य को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के अलावा यह छाया और दूसरी अन्य चीजों से मनुष्य की सहायता करता है। 
 
मरुभूमि की कठिन राहों में यह एक कुशल मार्गदर्शक का भी काम करता है इसलिए फेंगशुई में माना जाता है कि ऊंट की मूर्ति और तस्वीर जीवन की कठिनाइयों को भी पार लगाने में सहायक होता है। फेंगशुई के अनुसार ऊंट का सकारात्मक प्रभाव तभी प्राप्त होता है, जब इसे उत्तर-पश्चिम में रखा जाए।

ALSO READ: वास्तु विशेष : ऑफिस और घर में इन 12 बातों को अपनाएं, जीवन में मनचाही तरक्की पाएं
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Guru Pushya Yoga benefits: गुरु-पुष्य योग में खरीदी करने के 5 बड़े फायदे

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 मई, 2026)

21 May Birthday: आपको 21 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

मृत आत्माओं से संपर्क करके रुथ मोंटगोमरी ने की भविष्वाणियां, कब होगी सच?

अगला लेख