Hanuman Chalisa

Crassula Plant : घर में रखना चाहिए यह लकी ट्री, चमक जाएगी जिंदगी

Webdunia
सोमवार, 31 जनवरी 2022 (17:51 IST)
Crassula Plant
Crassula ovata Plant: आप मानो या न मानो लेकिन अधिकतर लोग तो मानते हैं कि धन देने वाले पेड़ और पौधे भी होते हैं। मनी प्लांट का नाम तो सभी ने सुना है और लोग इसे अपने घर में लगाते भी हैं, परंतु हम आपको बताने जा रहे है क्रसुला ओवाटा प्लांट के बारे में जिसके बारे में मान्यता है कि इसे घर में लगाने से भाग्य चमक जाता है और व्यक्ति धनवान बन जाता है।
 
 
- मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से यह धन को आकर्षित करता है। ऐसा माना जाता है कि घर में क्रासुला का पौधा लगाने से धन लाभ होने लगता है।
 
- फेंगशुई अनुसार क्रासुला अच्छी-ऊर्जा की तरह धन को भी घर की ओर खींचता है। यह सकारात्मक उर्जा का संचारण करता है। 
 
- अंग्रेज़ी में इसे जेड प्लांट, फ्रेंडशिप ट्री, लकी प्लांट या मनीप्लांट भी कहते हैं। भारत में इस प्लांट को कुबेराशी प्लांट कहते हैं।
 
- यह छोटा-सा गहरे हरे रंग मखमली पौधा का होता है। इसकी पत्तियां चौड़ी होती हैं और यह घास की तरह फैलावदार होता है।
 
- इसका पौधा खरीदकर लाएं और किसी गमले या जमीन में लगा दें। इसे लगाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती क्यों यह अपने आप फैल जाता है।
 
- इस पौधे को ज्यादा देखभाल की आवश्‍यकता नहीं रहती है। आप इसे सप्ताह में 3-4 बार ही पानी देते रहेंगे तो भी यह अच्‍छे से फैल जाएगा।
 
- इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार पर दाहिनी दिशा में रखना चाहिए या गैलरी में वहां रखें जहां से सूर्य का प्रकाश इस पर पड़े।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

सभी देखें

नवीनतम

05 June Birthday: आपको 5 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Parama Ekadashi 2026: 3 साल बाद आई परमा एकादशी, इस तरह करें पूजा और व्रत

Adhik Panchami 2026: अधिक पंचमी क्या है, जानें महत्व, पूजा विधि और उपाय

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख