हरियाली अमावस्या : राशि अनुसार कौनसा पेड़ शुभ है आपके लिए

Webdunia
astrology n plants
 
इस वर्ष रविवार, 8 अगस्त 2021 को हरियाली अमावस्या है। श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या को ही हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन वृक्षारोपण करना अतिशुभ माना गया है। हरियाली अमावस्या के दिन विष्णुप्रिय वृक्ष पीपल, बरगद, तुलसी, केला, नींबू, आदि का वृक्षारोपण करना शुभ माना जाता है।

भारतीय संस्कृति में पेड़ों को देवता के रूप में पूजने की परंपरा रही है। सभी लोगों को घरों में पेड़ लगाने के बारे में शुभाशुभ जानना आवश्यक होता है। ऐसी मान्यता है कि प्रत्येक व्यक्ति की राशि का एक प्रतिनिधि वृक्ष होता है। इसके सान्निध्य और रोपण से शुभफल मिलता है।  
 
आइए जानें हरियाली अमावस्या के दिन किस राशि वालों को कौन-सा पौधा शुभ रहेगा-
 
1. मेष : लाल चंदन
 
2. वृष : सप्तपर्णी
 
3. मिथुन : कटहल
 
4. कर्क : पलाश
 
5. सिंह : पाडल
 
6. कन्या : आम
 
7. तुला : मौलश्र‍ी
 
8. वृश्चिक : खैर
 
9. धनु : पीपल
 
10. मकर : शीशम
 
11. कुंभ : कैगर खैर
 
12. मीन : बरगद।
 
अष्टदिग्पाल वृक्ष कौन-से हैं जानिए दिशाओं के अनुसार- ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में राशि के अनुसार पेड़ लगाना सकारात्मक फलदायक माना जाता है।  प्रत्येक दिशा में एक प्रतिनिधि वृक्ष दिग्पाल के रूप में दिशाओं की रक्षा करता है। आठ दिशाओं के प्रतिनिधि वृक्ष भवन तथा भूमि पर लगाने से मंगलकारी होते हैं।

इसके तहत उत्तर में जामुन, उत्तर पूर्व में हवन, उत्तर पश्चिम में सादड़, पश्चिम में कदम्ब, दक्षिण पश्चिम में चंदन, दक्षिण में आंवला पूर्व में बांस तथा दक्षिण पूर्व में गूलर अष्टदिग्पाल वृक्ष पाए जाते हैं। अत: आप भी हरियाली अमावस्या पर वृक्ष लगाकर इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

ALSO READ: अगस्त में आ रहे हैं 4 बहुत शुभ दिन, एकादशी, प्रदोष, शिव चतुर्दशी और हरियाली अमावस्या

ALSO READ: हरियाली अमावस्या के 20 सरल उपाय, पितृदोष से शर्तिया बचाए, क्या है प्रामाणिक कथा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सिद्धार्थ संवत्सर में सूर्य राजा, बुध धनेश, जानें कैसा होगा विश्व के लिए हिन्दू नववर्ष

हिंदू नववर्ष पर घर के सामने क्यों बांधी जाती है गुड़ी?

क्यों खास होता है गुड़ी पड़वा का पर्व? जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य

चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना और कलश स्थापना क्यों करते हैं?

रमजान के पवित्र महीने में क्यों रखे जाते हैं रोजे, जानिए क्यों मनाई जाती है मीठी ईद

सभी देखें

नवीनतम

30 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

30 मार्च 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से, कैसे करें देवी आराधना, जानें घट स्थापना के मुहूर्त

गुड़ी पड़वा से शुरू हो रही है 8 दिन की चैत्र नवरात्रि, हाथी पर सवार होकर आएंगी माता रानी, जानिए फल

चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि कैसे मनाते हैं, जानें 5 प्रमुख बातें

अगला लेख