Hanuman Chalisa

अपने bedroom में न रखें ये 5 चीजें, होंगे परेशान, बढ़ सकता है तनाव

Webdunia
बेडरूम यानी शयन कक्ष (Bedroom) वह कमरा होता है जहां आप अपनी दुनिया भर की चिंताएं भूल कर शांति से आराम और दांपत्य जीवन में प्यार घोलना चाहते हैं। लेकिन कई बार आपको पता नहीं है कि बेडरूम में रखी कुछ चीजें आपकी शांति में बाधक बन रही हैं। साथ ही अगर आपके बेडरूम में धूल, मिट्टी, मकड़ी के जाले, पुराने कॉस्मेटिक्स, खाली डिब्बे, डिब्बी, कनस्तर, पोंछा, टूटे कांच, क्रॉकरी, पालतु पशु, खराब बिस्तर, तकिए, डार्क कलर की चीजें, टूटे और आवाज करने वाले पंखें आदि रखे हैं तो इन्हें शीघ्र ही बाहर का रास्ता दिखाइए।  
 
बेडरूम में आते ही आपको घुटन हो, तनाव हो, आपस में कलह हो, नींद न आती हो तो आपको देखना चाहिए कि कहीं आपके कमरे में भी यह चीजें तो नहीं रखी हैं, जिससे आपका जीवन खुशहाल नहीं रह पा रहा हैं, आइए जानें-  
 
1. जूते : गलती से भी अपने जूते-चप्पल सोने के कमरे में न रखें। इनसे निकलने वाली दूषित तरंगे आपका जीवन तबाह कर सकती हैं। 
 
2. झाड़ू : आपके कमरे में झाड़ू रखी है मतलब आपके बीच रोजाना कलह मचता है। झाड़ू को तुरंत कमरे से बाहर स्टोर रूम में रखें। 
 
3. फटे कपड़े : अगर आप भी अपने बेडरूम में फटे कपड़े जमा करते हैं तो इन्हें पहली फुरसत में बाहर करिए.. यह आपको कंगाली और तंगहाली का का जीवन देते हैं। 
 
4. प्लास्टिक, पॉलिथीन का सामान: आपकी भी आदत प्लास्टिक और पॉलिथीन जमा करने की है तो इन्हें कहीं और रखें बेडरूम में नहीं...इनसे नकारात्मक किरणें निकलती हैं जो आपको बेचैन कर सकती हैं। 
 
5. टीवी : आजकल घरों में फैशन है टीवी को बेडरूम में रखने का, लेकिन यह घातक है क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक चीजों से भी नेगेटिव वाइब्स आती हैं. . अगर इन्हें रखना आपकी मजबूरी हैं तो सोते समय इन्हें ढंक कर रखें।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 मई, 2026)

19 May Birthday: आपको 19 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

ज्येष्ठ मास 2026 का तीसरा बड़ा मंगल: ये 5 अचूक उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और बजरंगबली की कृपा

3rd Bada Mangal 2026: तीसरे बड़े मंगल पर राशि अनुसार करें ये 12 उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे हर संकट

अगला लेख