Hanuman Chalisa

घर के आसपास नहीं होना चाहिए ये 10 चीजें, तरक्की रुक जाती है और होता है धन का नाश

Webdunia
वास्तु शास्त्र के अनुसार आप जहां रहते हैं उस स्थान से ही आपका भविष्य तय होता है। यदि आप गलत जगह रह रहे हैं तो अच्छे भविष्य की आशा मत कीजिये। अत: हर व्यक्ति को यह जानना जरूरी है कि उसके घर के आसपास कहीं ये 10 चीजें तो नहीं है।
 
ALSO READ: कैसा होना चाहिए घर का आंगन, जानिए वास्तु टिप्स
1. मदिरालय : इन जगहों पर अपराधी, तामसिक और नकारात्मक किस्म के लोगों का आवागमन अधिक होता रहता है। इससे घर पर संकट के बादल कभी भी मंडरा सकते हैं। 
 
2. जुआघर : जुआघर या जहां सट्टा खेला जाता हो। यहां आप आए यदि अपराधी और पुलिस की गतिविधियों को देखते रहेंगे जिससे आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बेहतर भविष्य के लिए या तो ऐसी अवैध गतिविधियां बंद करवाएं या वह जगह छोड़ दें।
 
3. मांस-मच्छी की दुकान : भले ही आप मांसाहारी हों फिर भी आप वहां नहीं रहें। क्योंकि इससे आप पर और आपके बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
ALSO READ: यदि बच्चों का पढ़ने में नहीं लगता है मन तो करें वास्तु के 5 उपाय
4. शोर मचाने वाली फैक्ट्री या अन्य कोई : ऑटो गैराज, पत्थर तराशने वाली दुकान, यंत्र निर्माण का कार्य, फर्नीचरादि बनाने का कार्य करने वाली दुकान नहीं होना चाहिए।
 
5. संगीतशाला : जहां संगीत सिखाया जाता हो। इससे आपके शांति भंग होगी। हालांकि यह गतिविधियां ज्यादा परेशान करने वाली नहीं होती है परंतु जब घर में कोई बीमार और वृद्ध हो तो समस्या पैदा होती है।
 
6. नृत्यशाला : यहां नृत्य सिखाया जाता हो। इससे भी आपकी मानसिक शांति भंग होगी। हालांकि यह गतिविधियां ज्यादा परेशान करने वाली नहीं होती है परंतु जब घर में कोई बीमार और वृद्ध हो तो समस्या पैदा होती है।
ALSO READ: Vastu Tips : दुकान का मुख हो दक्षिण दिशा में तो क्या करना चाहिए, जानिए 10 वास्तु टिप्स
7. पेड़ पौधे : आप यह भी तय करें कि आपके घर के आसपास कांटे वाले पेड़ पौधे तो नहीं है या किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊजा फैलाने वाले पेड़ पौधे तो नहीं है।
 
8. अनावश्यक खंभे : आपके घर के ठीक सामने खंभे या वृक्ष नहीं होना चाहिए। इसे वास्तु शास्त्र में स्तंभभेद और वृक्षभेद कहा जाता है जिसके चलते तरक्की रुक जाती है।
 
9. नाला : घर के सामने गंदा नाला भी आपके भीतर नकारात्मक भाव पैदा करता है, जिससे भविष्य भी अच्छा नहीं बनता है।
 
10. मंदिर : यह भी कहते हैं कि घर एकदम मंदिर के पास नहीं होना चाहिए। मंदिर की छाया जितनी दूर तक जाती हो उसके बाद कहीं भी घर हो तो चलेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

जून में होने वाला है सबसे शुभ ग्रह का बड़ा परिवर्तन, 3 राशियों के पलट जाएंगे दिन

बैठे-बैठे पैर हिलाना शुभ या अशुभ? ज्योतिष में छिपे हैं ये 5 बड़े संकेत

Vastu tips for gifting watch: बर्थडे पर बच्चों को घड़ी गिफ्ट देने से क्या होता हैं?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 मई, 2026)

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख