Hanuman Chalisa

सोने के पलंग के अंदर भूलकर भी न रखें ये 10 चीजें

Webdunia
गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (18:04 IST)
आप जिस पर पलंग पर सोते हैं वह बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि आपको उस पर कम से कम 7-8 घंटे गुजारना होते हैं। वास्तु अनुसार पलंग का हमारी सेहत और मन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। अत: आओ जानते हैं कि यदि आपके यहां ऐसा पलंग है जिसमें बिस्तर रखे जा सकते हैं तो भूलकर भी पलंग के भीतर, नीचे या आसपास न रखें ये 10 वस्तुएं।
 
 
1. कपड़ों की पोटली : अक्सर लोग पलंग के भीतर गंदे या फटे पुराने कपड़ों की पोटली रख देते हैं जो कि वास्तु अनुसार ठीक नहीं है।
 
2. इलेक्ट्रॉनिक सामान : घर के बंद या खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान को पलंग के भीतर या नीचे नहीं रखें। इससे अनिद्रा रोग हो सकता है।
 
3. डबल शीट : पलंग के उपर कभी भी ऐसी शीट या गद्दा ना बिछाएं जो दो भागों में विभाजित हो। इससे पति पत्नी के बीच मनमुटाव बढ़ता है। पलंग पर दो अलग-अलग गद्दों की बजाय एक ही गद्दे का प्रयोग करें। इससे पति-पत्नी में एकता व सामंजस्य बना रहता है।
 
4. लोहे की वस्तु : पलंग के अंदर या नीचे लोहे की कोई वस्तु न रखें। कई लोग अटाला रख देते हैं।
 
5. प्लास्टिक की वस्तु : पलंग के अंदर या नीचे प्लास्टिक से बनी कोई भी वस्तु न रखें।
 
6. झाड़ू : पलंग के नीचे झाड़ू रखते हैं तो इस प्रकार की चीजें सोते समय हमारे मन और मस्तिष्क पर गहरा असर डालने का काम करती है। घर पर आर्थिक परेशानी बनी रहने के साथ लोग हर समय बीमारी लगी रहती है।
 
 
7. शीशा : पलंग के सिरहाने या सामने किसी तरह का शीशा, दर्पण नहीं लगा होना चाहिए और पलंग का सिरहाना एकदम प्लेन होने चाहिए। इससे गृहस्वामी को अनिद्रा, बेचैनी आदि परेशानियां हो सकती है।
 
8. जेवर : पलंग के अंदर कभी भी सोने, चांदी या अन्य धातु के जेवर या गहनें नहीं रखना चाहिए।
 
9. जूते-चप्पल : सोने से पहले जूते-चप्पल कभी भी बिस्तर के नीचे या सिरहाने की तरफ न रखें इससे निगेटिव एनर्जी आती है। अनावश्यक जूते चप्पल को पलंग के अंदर न रखें।
 
 
10. तेल : किसी प्रकार का कोई तेल अपने पास रखकर नहीं सोना चाहिए। इससे जीवन में विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई लोग पलंग पेटी में तेल की केन रख देते हैं जोकि हानिकारक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

12 June Birthday: आपको 12 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष व्रत: मुहूर्त से लेकर कथा तक, जानें व्रत की पूरी जानकारी

क्या 2027-2028 में होगा सत्ता परिवर्तन? ज्योतिषीय गणनाएं दे रही हैं बड़े संकेत

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन क्यों रहा शानदार, जानिए क्‍या कहता है अंक शास्त्र?

अगला लेख