Hanuman Chalisa

Vastu Tips for Bedroom : अच्छी नींद चाहिए तो बेडरूम से बाहर करें यह 5 चीजें

Webdunia
बेडरूम यानी शयन कक्ष वह कमरा होता है जहां आप अपनी दुनिया भर की चिंताएं भूल कर शांति से आराम और दांपत्य जीवन में प्यार घोलना चाहते हैं। लेकिन कई बार आपको पता नहीं है कि बेडरूम में रखी कुछ चीजें आपकी शांति में बाधक बन रही हैं। 
 
बेडरूम में आते ही आपको घुटन हो, तनाव हो, आपस में कलह हो, नींद न आती हो तो आपको देखना चाहिए कि कहीं आपके कमरे में भी यह 5 चीजें तो नहीं रखी हैं। 
 
1.जूते : गलती से भी अपने जूते-चप्पल सोने के कमरे में न रखें। इनसे निकलने वाली दूषित तरंगे आपका जीवन तबाह कर सकती हैं। 
 
2. झाड़ू : आपके कमरे में झाड़ू रखी है मतलब आपके बीच रोजाना कलह मचता है। झाड़ू को तुरंत कमरे से बाहर स्टोर रूम में रखें। 
 
3. फटे कपड़े : अगर आप भी अपने बेडरूम में फटे कपड़े जमा करते हैं तो इन्हें पहली फुरसत में बाहर करिए.. यह आपको कंगाली और तंगहाली का का जीवन देते हैं। 
 
4. ढेर सारा प्लास्टिक और पोलिथीन : आपकी भी आदत प्लास्टिक और पोलिथीन जमा करने की है तो इन्हें कहीं और रखें बेडरूम में नहीं...इ नसे नकारात्मक किरणें निकलती हैं जो आपको बेचैन कर सकती हैं। 
 
5. टीवी : आजकल घरों में फैशन है टीवी को बेडरूम में रखने का, लेकिन यह घातक है क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक चीजों से भी नेगेटिव वाइब्स आती हैं. . अगर इन्हें रखना आपकी मजबूरी हैं तो सोते समय इन्हें ढांक कर रखें।  
 
अन्य : इनके अलावा धूल, मिट्टी, मकड़ी के जाले, पुराने कॉस्मेटिक्स, खाली डिब्बे, डिब्बी,कनस्तर, पोंछे, टूटे कांच, क्रॉकरी, पालतु पशु, खराब बिस्तर तकिया,तीखे कलर की चीजें, टूटे और आवाज करने वाले पंखें आदि को भी बाहर का रास्ता दिखाइए।  
ALSO READ: ज्योतिष, धर्म और जीवन की 30 काम की बात, हर दिन रखें याद

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

17 May Birthday: आपको 17 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope May 2026: साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई): जानें इस हफ्ते आपके सितारे क्या कहते हैं?

रोहिणी लगना और नौतपा लगने में क्या है अंतर, क्या है इसका विज्ञान

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 मई, 2026)

अगला लेख