Hanuman Chalisa

वास्तु के अनुसार रोज घर में कौनसे फूल लाने से रिश्तों में आएगी मिठास

Webdunia
Vastu tips for flowers 
 
1. पियोनिया : पियोनिया के फूल सौंदर्य, प्रेम एवं रोमांस के प्रतीक माने जाते हैं। इन्हें फूलों की रानी कहा जाता है। यह फूल सामान्यत: स्‍त्रियों से संबंधित माना जाता है। अगर किसी परिवार में विवाह योग्य लड़कियां हैं तो उन्हें चाहिए कि वह अपनी बैठक (ड्राइंग रूम) में पियोनिया के फूलों का पौधा दें। इससे परिवार के सौभाग्य में वृद्धि होती है तथा लड़कियों को योग्य वर की प्राप्ति होती है।

इसे प्राय: बैठक के दक्षिण-पश्चिम दिशा के कोने में रखना चाहिए। ऐसा करने से फूल की भांति घर में जल्द ही प्रसन्नता की लहर दौड़ जाती है। शुभ परिणाम प्राप्ति के पश्चात इन फूलों को हटा कर बालकनी में रख देना चाहिए। इसे किसी को उपहार में देना शुभ है जहां इसकी जरूरत है। घर के बगीचे में पियोनिया के फूल प्रवेश द्वार के दाहिनी और लगाना चाहिए। 
 
2. लाल गुलाब :  सूर्ख गुलाब यूं भी प्यार का प्रतीक है। इसे अपनी बगिया में लगाएं और मोहब्बत की मिठास जगाए। यह फूल आंखों को जितना खूबसूरत लगता है, उतना ही इसकी महक आपको दीवाना बना सकती है। यह फूल दिलों में प्यार का अहसास जगाता है। वास्तु अनुसार इस फूल की पंखुरियों को एक बाऊल में पानी में डालकर रखने से रिश्तों में रंग खिलते हैं। परिवार का कलह मिटता है। बेडरूम में इसे रखने से परिणाम और भी अच्छे आते हैं। 
 
3. अडेनियम : अडेनियम अफ्रीका का पौधा है। इसमें बेहद सुंदर फूल आते हैं। यह फूल प्यार के लिए वरदान माना गया है। विवाह में आप इसे किसी को उपहार में भी दे सकते हैं। अडेनियम के फूल रिश्तों में रोमांस बनाए रखने के लिए घर के लिविंग एरिया में रखें।  
 
4. सदाबहार : सदाबहार में गुलाबी और सफ़ेद रंगों के सुकोमल फूल आते हैं। नाम के अनुसार ही यह प्यार को सदाबहार बनाए रखता है। इन्हें घर के बाहर बगीचे में लगाएंगे तो घर के अंदर नकारात्मकता नहीं आएगी और घर का प्यार भी बना रहेगा। पति-पत्नी में विश्वास और समर्पण का प्रतीक है सदाबहार...।
 
5. चंपा, चमेली या चांदनी :  ये तीनों ही फूल आप अपनी सुविधा से अपने घर के किसी भी एरिया में लगा सकते हैं। इनकी खुशबू, श्वेत रंगत और कोमलता रिश्तों में भी यही सब घोलती है। इन्हें लगातार देखने से मन में हमेशा अच्छे सकारात्मक विचार आते हैं। नववविवाहितों के लिए सफेद फूल विशेष रूप से शुभ माने गए हैं, ये मानस में शांति और स्थिरता देते हैं। दक्षिण में सफेद फूलों की वेणी लगाना शुभ मानते हैं। 

Flowers
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

अगला लेख