khatu shyam baba

Fact Check: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते पूरे देश में 25 सितंबर से फिर लागू होगा Lockdown? जानिए पूरा सच

Webdunia
मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (09:37 IST)
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्र सरकार एक बार फिर पूरे देश में लॉकडाउन लगाने जा रही है। इस दावे के साथ नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) का एक सर्कुलर भी शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल सर्कुलर में-

वायरल हो रहे सर्कुलर में लिखा है- ‘देश में कोरोना वायरस के मामलों को फैलने से रोकने और मृत्युदर को कम करने के लिए, योजना आयोग के साथ एनडीएमए भारत सरकार से आग्रह करता है और पीएमओ व गृह मंत्रालय को निर्देश देता है कि 25 सितंबर की आधी रात से 46 दिनों को देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया जाए। हालांकि इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी।’ यह सर्कुलर 10 सितंबर का है।

क्या है सच-

सरकार ने देश में फिर से लॉकडाउन लगने वाली खबरों का खंडन किया है। प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो (PIB) द्वारा किए गए फैक्ट चेक में इस खबर को फर्जी बताया गया है। पीआईबी फैक्ट चेक के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है- ‘यह लेटर फेक है। एनडीएमए ने फिर से लॉकडाउन लागू करने के लिए कोई ऑर्डर नहीं जारी किया है।’

बता दें, भारत में मार्च के अंत में देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बाद जून से कई फेज में लॉकडाउन को फिर से खोला गया। हालांकि, स्कूल-कॉलेज अभी भी बंद हैं, जबकि मार्च महीने से बंद मेट्रो को एक हफ्ते पहले चलाने की हरी झंडी दी गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप के एक बयान से बदल गया बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

UP Metro Project : सीएम योगी ने की समीक्षा, 2030 तक नए कॉरिडोर, कानपुर-आगरा मेट्रो में तेज निर्माण के निर्देश

गुजरात में पेट्रोल की किल्लत की खबर झूठी! सरकार का बड़ा बयान, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

LIVE : इजराइल का ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला

युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका, नेतन्याहू बोले- ईरान पर हमले जारी रहेंगे, कोलंबिया में विमान हादसा

अगला लेख