क्या भरभराकर ढह गया दिल्ली के पुल का एक हिस्सा, जानिए सच..

Webdunia
गुरुवार, 9 अगस्त 2018 (14:45 IST)
धंसी हुई सड़क की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली के एक पुल की तस्वीर है। तस्वीर के साथ लिखा गया है- ‘दिल्ली का पुल जो 450 करोड़ का बनना था और केजरीवाल ने 250 करोड़ में बनाया। और 250 करोड़ भी बेकार हो गए’। इस तस्वीर के वायरल होते ही लोगों ने केजरीवाल सरकार को कोसना शुरू कर दिया।

बता दें कि दिल्ली की सत्ताधीन आम आदमी पार्टी ने 2016 में दावा किया था कि उन्होंने 3 फ्लाईओवर के निर्माण में लगभग 350 करोड़ रूपए की बचत की थी! केजरीवाल सरकार के इस दावे के बाद ऐसी तस्वीर के सामने आने से लोगों में काफी रोष है।

क्या है सच..
वैसे आंकड़े तो गलत हैं, लकिन क्या सच में दिल्ली के किसी पुल का हिस्सा इस तरह भरभराकर ढह गया है.. इसके लिए हमने पड़ताल शुरू की। सबसे पहले हमने इस मैसेज को फेसबुक और ट्विटर पर ही सर्च किया तो हमें कुछ तो अभी के पोस्ट मिले, लेकिन कुछ पोस्ट 2016 के भी मिले।


अब जानिए हकीकीत.. दो साल पहले भी वायरल हुई यह तस्वीर असल में दिल्ली की नहीं बल्कि लखनऊ की है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रसिद्ध लोहिया पुल का एक हिस्सा 5 जुलाई 2016 को ढह गया था। गनीमत यह रही कि उस वक्त पुल के इस हिस्से पर कोई वाहन नहीं था। इस खबर को कई मीडिया संस्थानों ने कवर किया था और यूपी बीजेपी के फेसबुक पेज ने भी इस घटना की एक तस्वीर शेयर की थी।



हमारी पड़ताल में यह तस्वीर तो सही निकली, लेकिन इसके साथ किया गया दावा झूठा निकला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख