Hanuman Chalisa

Fact Check: क्या फेसबुक ने ‘Mark Yourself Safe From Shivsena Goons’ फीचर लॉन्च किया? जानिए सच

Webdunia
मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (13:12 IST)
सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि फेसबुक ने ‘Mark Yourself Safe From Shivsena Goons (खुद को शिवसेना के गुंडों से सुरक्षित चिह्नित करें)’ फीचर लॉन्च किया है। यह खबर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना के बीच चल रहे विवाद और शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा एक रिटायर्ड नेवी अफसर के साथ मारपीट की घटना के बीच आई है।

क्या है वायरल-

एक वेबसाइट पर पब्लिश हुई खबर में लिखा गया है कि फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ‘Mark Yourself Safe From Shivsena Goons (खुद को शिवसेना के गुंडों से सुरक्षित चिह्नित करें)’ फीचर लॉन्च किया है। ये फीचर आरोग्य सेतु एप्लीकेशन की तरह काम करेगा और आपको बताएगा कि आपके आसपास के इलाके में कहीं कोई शिवसेना का शख्स तो नहीं है। इस खबर को एक्ट्रेस कंगना ने रीट्वीट करते हुए लिखा, “शुक्रिया फेसबुक। लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी की सुरक्षा करना बहुत जरूरी है, लोगों का शिवसेना के गुंडों बचाव करना उतना ही जरूरी है जितना कोरोना वायरस से बचना। शुक्रिया इस बारे में सोचने के लिए। बहुत अच्छा काम।”

क्या है सच-

वायरल खबर फेक है। फेसबुक ने ‘खुद को शिवसेना के गुंडों से सुरक्षित चिह्नित करें’ फीचर लॉन्च नहीं किया है। खबर जिस वेबसाइट में पब्लिश की गई है, वह एक सटायर वेब पोर्टल है।

कंगना ने भी बाद में सफाई देते हुए लिखा- “मैंने जो खबर टैग की, उसका अकाउंट स्पष्ट रूप से कहता है कि यह एक फिक्शन न्यूज सोर्स है। यह सरकाज्म और सटायर के लिए है।”

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख