पूर्व PAK उच्चायुक्त ने ‘एडल्ट सीन’ को कश्मीरियों पर अत्याचार मानकर किया शेयर, सोशल मीडिया पर हुए TROLL

Webdunia
मंगलवार, 3 सितम्बर 2019 (15:24 IST)
जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही पाकिस्तान सोशल मीडिया पर प्रोपगंडा फैलाने से बाज नहीं आ रहा है। ताजा उदाहरण भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित का है। अब्दुल बासित ने सोमवार को एक तस्वीर को रीट्वीट किया, जिसे कश्मीरियों पर अत्याचार बताकर शेयर किया गया था।
 
तस्वीर शेयर कर लिखा गया था- ‘अनंतनाग का यूसुफ। पैलेट गन से आंखों की रोशनी खो दी। प्लीज, इसके लिए आवाज बुलंद करें।’
 
लेकिन जिस शख्स को कश्मीरी युवक यूसुफ बताया गया है, वह असल में जॉनी सिन्स हैं, जो एडल्ट फिल्मों में काम करते हैं।
 
पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से दी। उन्होंने बासित के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा- ‘भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने जॉनी सिन्स को गलती को पैलेट गन से आंख की रोशनी खोने वाला कश्मीरी समझ लिया। बहुत झूठा समय है ये, सच में।
 
सच जानने के बाद बासित ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। लेकिन उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट अब भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख