Fact Check: क्या ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुआ ये किसान? जानिए पूरा सच

Webdunia
शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (13:23 IST)
नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में निकाली गई ट्रैक्टर मार्च हिंसक हो गई। किसानों को काबू करने के लिए कई जगह आंसू गैस छोड़ी गई तो कई जगह पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में एक सिख शख्स की पीठ पर गंभीर चोट के निशान दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने ट्रैक्टर मार्च में शामिल इस किसान को बेरहमी से पीटा है।

क्या है सच-

हमने वायरल फोटो को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें ये फोटो हरियाणा टाइम्स के फेसबुक पेज पर 17 जून, 2019 के एक पोस्ट में मिली।



कीवर्ड्स की मदद से इंटरनेट पर सर्च करने पर हमें नवोदय टाइम्स की वेबसाइट पर इस फोटो के साथ खबर मिली। इस खबर के मुताबिक, यह फोटो दिल्ली के मुखर्जी नगर की 2019 की एक घटना की है। एक सिख ऑटो चालक और एक पुलिसकर्मी के बीच झगड़ा हो गया था जिसके बाद उस ऑटो चालक ने अपने बचाव के लिए कृपाण निकाल लिया। जिसके बाद पुलिसवालों ने इकट्ठा होकर ऑटो चालक को जमकर पीटा था।

वेबदुनिया की पड़ताल में सोशल मीडिया पर वायरल दावा फेक निकला। वायरल हो रही फोटो दो साल पुरानी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख