Hanuman Chalisa

Fact Check: क्या नेट पैक की वैलिडिटी 28 से बढ़ाकर 30 दिन करने की तैयारी में जियो? जानिए सच

Webdunia
शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (13:58 IST)
कोरोना संक्रमण के दौर में इंटरनेट का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। इस दौरान लोग वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मूवी/सीरीज या फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के नाम से एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित रूप से जियो के नेट पैक की वैलिडिटी बढ़ाने की बात कर रहे हैं और इसके लिए वह राय मांगते नजर आ रहे हैं।

क्या है वायरल-

वायरल ट्वीट में लिखा है- ‘आप सभी भारतवासियों की मांग को देखते हुए। मैं Jio सिम के नेट पैक को 28 दिन के बजाय 30 दिन करने की सोच रहा हूँ। आपकी क्या राय है। री ट्विट के साथ बताईये।’

क्या है सच-

वायरल मैसेज की पड़ताल जारी रखते हुए हमने इंटरनेट पर अलग-अलग कीवर्ड्स से सर्च किया, तो हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जो मुकेश अंबानी के जियो नेट पैक की वैलिडिटी को लेकर वायरल ट्वीट की पुष्टि करती हो।
वायरल मैसेज मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के जिन ट्विटर हैंडल से किया गया है, वह पैरोडी अकाउंट्स हैं। आपको बता दें, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं हैं।

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि जियो के नेट पैक की वैलिडिटी 28 से बढ़ाकर 30 दिन करने का दावा करती मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का वायरल ट्वीट फेक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख