क्या वाकई यह 'दुर्लभ' फूल 400 साल में एक बार खिलता है...जानिए सच...

Webdunia
सोमवार, 4 नवंबर 2019 (12:18 IST)
सोशल मीडिया पर सफेद रंग के फूलों की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह एक दुर्लभ फूल है, जो हिमालय में 400 साल में एक बार दिखाई देता है और अभी यह फूल खिला हुआ है। इस फूल का नाम ‘महामेरु पुष्पम’ या ‘आर्य पू’ बताया जा रहा है।
 
क्या है वायरल-
 
फेसबुक पेज ‘यही तो है जिंदगी’ ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘यह हिमालय में पाया जाने वाला एक दुर्लभ फूल है जो "महामेरु पुष्पम्" या "आर्य पू" के नाम से जाना जाता है। इस पुष्प की विशेषता यह है कि यह 400 वर्ष में एक बार दिखाई देता है। इस समय यह फूल खिला हुआ है। इसे पुनः देखने के लिए 400 साल प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। सौभाग्य शाली है हमारी यह पीढ़ी, जो आजकल आये हुए इस दुर्लभ पुष्प को देख रही है। मित्रो को भी दिखाएं। मान्यता है कि इस पुष्प का दर्शन करना और कराना पुण्य का काम है।’
 


यह पोस्ट फेसबुक के साथ-साथ ट्विटर पर भी वायरल है।
 
बता दें कि यह तस्वीर पिछले साल भी वायरल हुई थी।
 
क्या है सच-
 
जब हमने वायरल तस्वीर को Yandex में रिवर्स सर्च किया, तो हमें वायरल फूल की कई अन्य तस्वीरें भी मिलीं, जिनमें इसे दक्षिण अफ्रीका का King Protea बताया गया था।
 
हमने इंटरनेट पर जब King Protea कीवर्ड से सर्च किया तो पाया कि इस फूल का वैज्ञानिक नाम Protea cynaroides है। यह फूल दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले प्रोटीआ (Protea) नामक प्रजाति का है। यह फूल दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रीय फूल है।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया कि वायरल तस्वीर में दिख रहा फूल कोई दुर्लभ फूल नहीं है, जो 400 साल में एक बार हिमालय में उगता है, बल्कि यह दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रीय फूल King Protea है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19

राजस्थान : IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 लाख से ज्‍यादा नकदी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

अगला लेख