Hanuman Chalisa

क्या आपको भी आया है PM Mudra Yojana के नाम पर यह मैसेज, तो जान लें इसकी सच्चाई

Webdunia
शुक्रवार, 6 मार्च 2020 (12:17 IST)
इन दिनों कई मोबाइल यूजर्स को सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर मैसेज आ रहे हैं। इस मैसेज में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 2 करोड़ रुपए का लोन हासिल किए जा सकने की बात कही जा रही है।
 
क्या है मैसेज में-
 
कई यूजर्स ने ट्विटर पर PMO, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्रालय को टैग कर इस बात की जानकारी दी है। इस मैसेज में लिखा गया है- ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आपके बैंक अकाउंट में 2 करोड़ रुपए का लोन अमाउंट बिना किसी कागजी प्रक्रिया के हासिल किया जा सकता है।’ मैसेज में एक लिंक भी दिया गया है, जिस पर जाकर डिटेल सबमिट करने को कहा जा रहा है।
 
क्या है सच-
 
ऐसे ही एक मैसेज पर वित्तीय सेवा विभाग ने एक यूजर को जवाब दिया है। वित्तीय सेवा विभाग ने बताया है कि यह मैसेज फर्जी है। मुद्रा योजना में लोन की तीन कैटेगरी हैं -
 
50,000 रुपए तक के कर्ज के लिए: शिशु लोन
50,001 से 5 लाख रुपए तक के कर्ज के लिए: किशोर लोन
5 लाख से 10 लाख रुपए तक के कर्ज के लिए: तरुण लोन

<

This is a fake message. MUDRA loans are extended under the following three categories:
(i) Loans upto Rs. 50,000/- (Shishu)
(ii) Loans from Rs. 50,001 to 5 lakh (Kishore)
(iii) Loans from Rs. 5,00,001/- to 10 lakh (Tarun)

— DFS (@DFS_India) March 4, 2020 >
 
वित्तीय सेवा विभाग ने यह भी कहा है कि किसी भी अनजान या संशयजनक व्यक्ति/एजेंसी के साथ अपनी डिटेल्स शेयर न करें। मुद्रा लोन या स्टैंडअप इंडिया लोन का लाभ लेने के इच्छुक लोग किसी भी बैंक ब्रांच जाकर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा udyamimitra.in पर भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

<

Never share your particulars with unscrupulous persons/agencies. Prospective borrowers can visit any of the Bank branches for availing MUDRA/Standup India loan. One can also apply online at https://t.co/Vy4MPwVHFs

— DFS (@DFS_India) March 4, 2020 >
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 2 करोड़ रुपए तक का लोन नहीं मिलता है। मुद्रा योजना के नाम पर आ रहे ये मैसेज फर्जी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

राज्यसभा चुनाव 2026: कर्नाटक, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कौन कितनी सीटें जीत सकता है?

ममता बनर्जी पर बड़ा कानूनी एक्शन! सनातन धर्म को लेकर दिए पुराने बयान पर दर्ज हुई FIR

गर्म होती जलवायु के कारण हिमालयी नदियां हुईं और अस्थिर

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट: क्या 'नीतीश फॉर्मूले' से सुलझेगा सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का विवाद?

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

अगला लेख