Hanuman Chalisa

क्या राजस्‍थान में चिलचिलाती गर्मी से राहत देने के लिए सड़क पर लोगों पर पानी बरसाया जा रहा है...जानिए सच...

Webdunia
सोमवार, 29 अप्रैल 2019 (14:50 IST)
देश के कई हिस्सों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो ने लोगों को ठंडक का अहसास कराया है। दावा है कि यह वीडियो राजस्थान का है और इस वक्त 52 डिग्री तक तापमान पहुंच चुका है, जिसके कारण कुछ वालंटियर सड़क पर हॉज पाइप से लोगों पर पानी बरसा रहे हैं। फेसबुक और ट्विटर पर कई यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

क्या है वीडियो में?

‘राजस्थान में 52 डिग्री सेंटीग्रेड, कृपया देखें कैसे गाड़ी पर सवार लोग वालंटिटर्स से सड़क पर शावर ले रहे हैं – इस कैप्शन के साथ यूजर्स वीडियो को शेयर कर रहे हैं। वायरल वीडियो में एक शख्स सड़क पर गुजरते हुए लोगों पर हॉज पाइप से पानी डालता दिख रहा है। लोग भी गाड़ी रोककर इस शावर का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं।



वीडियो का सच क्या है?

सबसे पहले हमने गौर किया कि वायरल वीडियो में पाकिस्तानी अखबार Dawn का लोगो लगा हुआ है। फिर हमने पाया कि शेयर किए गए वीडियोज के कमेंट बॉक्स में कई लोगों ने इसे पाकिस्तान का बताया।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो के कुछ फ्रेम्स लेकर रिवर्स इमेज सर्च किया, तो पता चला कि इस वीडियो को 30 मई 2018 को Dawn के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। वीडियो का शीर्षक था- ‘कराची वालों का गर्मी से बुरा हाल’।



हमें इस बाबत Dawn की एक न्यूज रिपोर्ट भी मिली।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल वीडियो तो सही है, लेकिन भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

MP में 26 IAS अफसरों के तबादले, भोपाल-सागर समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले

किसानों के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, तुरंत मिलेगी राहत

Strait of Hormuz पर संकट बरकरार, अमेरिका ने यूरोप पर बनाया दबाव, ट्रम्प ने NATO को दी चेतावनी

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

ज्वलनशील पदार्थों से करें खलिहानों का बचाव, बेमौसम बारिश में क्या करें, किसानों के लिए खास टिप्स

अगला लेख